NATIONAL NEWS

जयपुर में महिला अत्याचारों के खिलाफ 5 जुलाई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन ,महापौर की प्रेस वार्ता कहा महिलाओं पर अत्याचार नही सहेगा राजस्थान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध 5 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास को घेरेगा भाजपा महिला मोर्चा

बीकानेर।प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विशाल धरना प्रदर्शन तथा मुख्यमंत्री आवास घेराव 5 जुलाई को जयपुर में किया जाना है। इस के संबंध में आज भाजपा संभाग कार्यालय में कार्यक्रम संभाग प्रभारी महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, सहप्रभारी विनीता आहूजा तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने प्रेस वार्ता की।
महापौर ने कहा की कांग्रेस की गहलोत सरकार ने पिछले 4.5 सालों में प्रदेश की महिलाओं बहन बेटियों, माताओं के प्रति लापरवाह नीतियाँ अपनाई है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध चरम पर है और महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। आए दिन बढ़ते रेप और अत्याचार के मामले, और सोती हुई कांग्रेस सरकार की निर्मम नीतियों के कारण आज प्रदेश भर की महिलाएं रोषित है। इन ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम कांग्रेस सरकार के खस्ता रवैये और इनके मंत्रियों के गैर जिम्मेदाराना बयानों ने किया है।

राजस्थान में कांग्रस की गहलोत सरकार के कुशासन में बढ़ती महिला असुरक्षा की घटनाएं जैसे बलात्कार, महिला अपराध, हत्या, लूट आदि के विरोध में महिला मोर्चा, राजस्थान द्वारा 5 जुलाई को जयपुर में महिला आक्रोश आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बढ़ते महिला अत्याचारों का जवाब मांगने के लिये मुख्यमंत्री आवास को राजस्थान की बहन, बेटिया घेराव करेगी। सुबह 11 बजे ये आंदोलन सरदार पटेल मार्ग, जयपूर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से शुरू होगा ।
इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारी मधुरिमा सिंह, प्रोमिला गौतम, डॉ सुषमा बिस्सा, इंद्रा व्यास उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!