NATIONAL NEWS

भाजपा का बीकानेर में प्रदर्शन:विरोध करते हुए पुलिस से उलझे भाजपा नेता, “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान की शुरुआत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा का बीकानेर में प्रदर्शन:विरोध करते हुए पुलिस से उलझे भाजपा नेता, “नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान की शुरुआत

बीकानेर में बीजेपी के अभियान की शुरुआत के दौरान मौजूद पार्टी पदाधिकारी। - Dainik Bhaskar

बीकानेर में बीजेपी के अभियान की शुरुआत के दौरान मौजूद पार्टी पदाधिकारी।

राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। बीकानेर में शहर इकाई के साथ अग्रिम संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और पुलिसकर्मी आपस में उलझ भी गए।

“नही सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत भाजपा ने गहलोत सरकार को नाकारा बताते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में धरना दिया और गहलोत सरकार को जमकर कोसा। उसके बाद गांधी पार्क से सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा की।

भाजपा नेताओं को बैरिकेड्स के बाहर ही रोक दिया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसने का प्रयास किया ताे पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों को शांत कर दिया गया।

इस दौरान गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों को जमकर कोसा। धरना स्थल पर गहलोत सरकार के “फेल कार्ड” का विमोचन हुआ। ये फेल कार्ड भाजपा कार्यकर्ता घर घर पहुंचाएंगें और गहलोत सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार लूटने वाली सरकार है। गरीबों का हिस्सा चोरी करना, सरेआम भ्रष्टाचार करना, भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाना – यही कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल, चलन और चरित्र है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार उत्पीड़न, पक्षपात और जनता पर अत्याचार करने में नंबर एक सरकार है। दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की एनडीए सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास कर रही है।

भाजपा पश्चिम विधान सभा प्रभारी गोपाल मारू ने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनविरोधी है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने भी विचार रखे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!