NATIONAL NEWS

सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा:लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही थी जान से मारने की धमकी, अक्षय-अनुपम खेर को भी मिली X सिक्योरिटी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सलमान खान को मिलेगी Y+ सुरक्षा:लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही थी जान से मारने की धमकी, अक्षय-अनुपम खेर को भी मिली X सिक्योरिटी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मुंबई पुलिस की ओर से Y+ सिक्योरिटी दी जाएगी। दरअसल, सलमान को काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनको धमकियां उसी गैंग से मिल रही थीं, जिस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने का आरोप है।

अक्षय-अनुपम को मिली X सिक्योरिटी
सलमान के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।

Y+ सिक्योरिटी क्या होती है?
इस सुरक्षा कैटेगरी में कुल मिलाकर 11 लोग होते हैं, जिसमें से 2 कमाड़ो और 2 PSO भी शामिल होते हैं और बाकी अन्य पुलिसकर्मी होते हैं। यानी अब सलमान के साथ 11 जवान हर समय उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।

सलमान के पिता को मिला था धमकी भरा खत
सलमान के पिता सलीम मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वॉक के बाद सलीम खान को एक अज्ञात लेटर मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस लेटर में लिखा था, ‘सलीम, सलमान बहुत जल्द आपका मूसेवाला होगा।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया था। आपको बता दें ये मामला 3 महीने पुराना है।

सलमान के वकील को भी मिल चुकी है धमकी
लॉरेंस गैंग ने सलमान को धमकी देने के बाद उनके वकील हस्तीमल सारस्वत को भी धमकी दी थी। उन्होंने धमकी देते हुए खत में लिखा, ‘दुश्मन का दोस्त दुश्मन ही होता है। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। तुम्हारे परिवार को भी नहीं। जल्द ही तुम्हारा भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था।’

सलमान को मारने की 4 बार प्लानिंग कर चुका है लॉरेंस
लॉरेंस, सलमान को मारने के लिए 4 बार प्लानिंग कर चुका है। इसके लिए उसने राइफल तक खरीदी थी। लॉरेंस ने शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान को मारने के लिए मुंबई भेजा था। संपत के पास पिस्टल थी। हालांकि, सलमान पिस्टल की रेंज से काफी दूर थे। ऐसे में वो उन्हें मार नहीं पाया। इसके बाद उसने ज्यादा रेंज वाली एक राइफल खरीदी। संपत फिर सलमान को मारने आया, लेकिन वो उन्हें मारने से पहले ही पकड़ा गया। इसके बाद लॉरेंस ने 2 बार और उन्हें मारने का प्रयास किया, लेकिन उसे सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया।

कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई?

लॉरेंस बिश्नोई कोई सेलिब्रिटी नहीं बल्की पंजाब का एक खतरनाक गैंगस्टर है। ये अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है और कई बार जेल भी जा चुका है। लॉरेंस का जन्म पंजाब के फिरोजपुर में 12 फरवरी 1993 को हुआ था। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात प्रेजिडेंट गोल्डी से हुई थी। वहीं कॉलेज के बाद अब लॉरेंस और उसका गैंग पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत दूसरे देशों में फैला हुआ है।

लॉरेंस, सलमान को क्यों मारना चाहता था?

लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले की वजह से जान से मारने की धमकी दी थी, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई समाज से है। इसलिए जब सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में आरोपी बनाया गया तो लॉरेंस काफी नाराज था। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस की पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने कहा था कि वो सलमान खान को सबक सिखाने के लिए उनकी हत्या करना चाहता था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!