NATIONAL NEWS

सामाजिक एकता एवं संकल्प रैली गुरुवार कोआपदा प्रबंधन मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर , 13 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को सार्दुल क्लब मैदान में दोपहर 12.15 बजे से सामाजिक एकता एवं संकल्प रैली का आयोजन किया जाएगा। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल ने इसकी तैयारियों का जायजा लिया तथा इन्हें अंतिम रूप दिया। उन्होंने मंच, बैठक, प्रवेश एवं निकासी, पेयजल, छाया, भोजन सहित सभी व्यवस्थाओं को देखा और रैली में आने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने बताया कि रैली में खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत, बज्जू, बीकानेर शहर, नापासर, दंतौर और लूणकरनसर सहित जिले के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आमजन भागीदारी निभाएंगे। रैली के दौरान डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों और आदर्शों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत बजट में पुरानी पेंशन बहाली, किसानों के लिए अलग से बजट जैसी जैसे नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!