बीकानेर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल ने बताया कि आज जिला पार्टी कार्यालय बी टी आर भवन में पार्टी जिला कमेटी की बैठक पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बतौर राज्य पर्यवेक्षक के तौर पर छगनलाल चौधरी एवं राम रतन बगड़िया उपस्थित रहे। बैठक में लूणकरणसर में नहरी पानी की मांग पर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे किसान आंदोलन तथा श्री डूंगरगढ़ में मूंगफली तुलाई, बिजली, पानी तथा ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई। कृषि बीमा क्लेम के लिए आंदोलन तहसीलवार चलाने की योजना बनाई गई। इसके अलावा प्राइवेट बैंकों द्वारा गरीब लोगों के घर कुड़क्की करने का सीपीएम विरोध करेगी। पार्टी सदस्यता नवीनीकरण 2025 के तहत किसान, मजदूर, विद्यार्थी, नौजवान, महिला सहित विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में पार्टी में नई भर्ती की जाएगी। बैठक में डॉक्टर सीमा जैन,मुखराम गोदारा, अशोक शर्मा, बजरंग छींपा, जेठाराम लाखुसर, भंवरलाल मेघवाल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
Latest Posts
- कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम, बीकानेर के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी

- कचरा संग्रहण टिपर की टक्कर से केशवदत्त आचार्य की मौत के बाद परिजनों ने चालक सहित नगर निगम अधिकारियों और ठेका कंपनी पर कार्रवाई की उठाई मांग..
- नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन की टक्कर से घायल केशव दत्त आचार्य का निधन, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और मुआवजे की उठाई मांग

- खेल वाली दिवाली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश

- शाकद्वीपीय उच्च शिक्षा समिति ने दिया 5000 रू का प्रोत्साहन पुरस्कार

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


