Home » मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत:जोधपुर के सेतरावा में तहसील तथा बोरून्दा एवं गुड़ा विश्नोईयां में उप तहसील को मंजूरी
Rajasthan Gov news

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत:जोधपुर के सेतरावा में तहसील तथा बोरून्दा एवं गुड़ा विश्नोईयां में उप तहसील को मंजूरी

जयपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की सेतरावा उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा बोरून्दा एवं गुडा विश्नोईयां में नवीन उप तहसील बनाए जाने कोे मंजूरी दी है।

नव क्रमोन्नत तहसील सेतरावा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 55 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। नवीन उप तहसील बोरून्दा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 15 राजस्व ग्राम तथा नई उप तहसील गुडा विश्नोईयां में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 5 पटवार मण्डल एवं 27 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी।

श्री गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में विभिन्न नए तहसील एवं उप तहसील कार्यालय खोलने तथा कई उप तहसीलों क्रमोन्नत करने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जोधपुर जिले के लिए यह स्वीकृति दी है।

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

CommentLuv badge

Topics

Translate:

Translate »
error: Content is protected !!