
वर्तमान तापमान की स्थिति तथा अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी
लूः – शून्य
अधिकतम तापमानः – पश्चिम राजस्थान के अधिकतर स्थानों ; विदर्भ के कुछ स्थानों तथा उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश तथा सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल देश में तीतलागढ़ (ओडिशा) में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्म रातः – शून्य
न्यूनतम तापमानः – जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टीस्तान तथा मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) से ऊपर है; अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, केरल तथा राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) है।



Add Comment