Bikaner update

तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा स्वस्थ समाज संरचना के अंतर्गत ‘मां की रसोई ‘ कार्यशाला का आयोजन


बीकानेर। तुलसी साधना केन्द्र में शासन श्री साध्वी चांद कुमारी जी के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल ने संयुक्त रूप से स्वस्थ समाज संरचना के अंतर्गत ‘मां की रसोई ‘ कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत साध्वी श्री जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। संरक्षिका महोदय श्रीमती लीला जी कोठारी ने मुख्य वक्ता सहित सभी का स्वागत करते हुए बताया कि जीवन में चापलूसी एवं विषमता नही होनी चाहिए। फिर कन्या मंडल ने नाटिका के माध्यम से बताया कि मां के हाथ का खाना पौष्टिक व प्यार से भरा होता है,जिससे शरीर व दिमाग का विकास होता है।

श्रीमती कुसुम नौलखा ने विषय को प्रेस-रिपोर्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसी क्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती बबीता जी जैन ने बताया कि एक-एक व्यक्ति यदि सकारात्मक सोच, श्रम एवं संकल्प के साथ आगे बढ़े, तो परिवार व समाज का नक्शा ही बदल जाएगा। साध्वी श्री जी ने छोटे- छोटे सूत्रों से नई-नई जानकारियां दी। कन्या मंडल की सह संयोजिका महक दफ्तरी ने कविता के माध्यम से अपने भाव प्रस्तुत किया। कन्या मंडल द्वारा राखी प्रतियोगिता में हाथ से बनाई हुई बहुत ही सुंदर राखियां प्रस्तुत की गई। महिला मंडल की बहनों द्वारा कार्यशाला से संबंधित ‘मां की रसोई’ में अपने हाथ से बनाए हुए कुछ व्यंजन दिखाएं और सिखाए गए। अंत मे मंत्री श्रीमती रेणु बोथरा ने शब्द चित्र के माध्यम से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन उपमंत्री नीतू रामपुरिया ने किया।

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

CommentLuv badge

Topics

Translate:

Google News
Translate »