National News

चीन युद्ध से लेकर नए पोप तक… नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणियों ने डराया, जानें आने वाला खतरा

चीन युद्ध से लेकर नए पोप तक… नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणियों ने डराया, जानें आने वाला खतरा

Nostradamus Predictions 2024: फ्रांस में नास्त्रेदमस नाम के भविष्यवक्ता हुए थे। वह कविताओं में भविष्यवाणियां करते थे। दुनिया भर में लोग इन भविष्यवाणियों को डिकोड करते हैं। साल 2024 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को डिकोड किया गया है। आइए जानते हैं नास्त्रेमस की साल 2024 के लिए की गई भविष्यवाणियों के बारे में।

​इंसानों को हमेशा से इस बात को जानने में दिलचस्पी रही है कि आखिर भविष्य में क्या होने वाला है। इसके लिए दुनिया भर में तमाम भविष्यवक्ता हुए। कुछ ने एक दिन तो वहीं कुछ ने वर्षों बाद होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी की। भविष्यवाणियों की जब भी बात होती है तो सबसे पहला नाम नास्त्रेदमस का आता है। दुनिया की कई प्रमुख भविष्यवाणी करने में नास्त्रेदमस का जिक्र आता है। माना जाता है कि नास्त्रेदमस ने हिटलर के जर्मनी में बढ़ने, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत और लंदन की आग की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने कई सौ साल के बाद की भविष्यवाणियां कर रखी हैं। 2024 के लिए नासत्रेदमस की भविष्यवाणियां चिंता पैदा कर रही हैं। आइए जानें नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणी के बारे में।

​अमेरिका में गृह युद्ध

​अमेरिका में गृह युद्ध

अमेरिका इस समय पहले से ज्यादा विभाजित दिख रहा है। राष्ट्रपति चुनाव 2024 में अमेरिका के सामने अस्थिरता आ सकती है। अमेरिका में बहस इस समय असंभव हो गई है, ऐसे में माना जा रहा है कि गृह युद्ध एक असलियत बन सकता है।

​चीन के साथ युद्ध

​चीन के साथ युद्ध

दुनिया भर के एक्सपर्ट्स चीन को एक उभरती हुई ताकत के रूप में देख रहे हैं। कई लोग यहां तक कहते हैं कि अमेरिका और चीन के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा एक नया शीत युद्ध है। लेकिन इस शीत युद्ध के असल युद्ध में बदलने की हमेशा आशंका रही है। नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणी में युद्ध और नौसैनिक युद्ध के बारे में कहते हैं। उन्होंने कहा, ‘लाल शत्रु भय से पीला हो जाएगा, महान महासागर में भय होगा।’ कई लोग लाल शत्रु को कम्युनिस्ट चीन के तौर पर मानते हैं। चीन के पास एक विशाल नौसेना है, इस कारण माना जा रहा है कि यह लड़ाई समुद्र में हो सकती है।

​न्यूक्लियर टेस्टिंग

​न्यूक्लियर टेस्टिंग

जलवायु परिवर्तन के बारे में हमें नास्त्रेदमस से जानने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम भयानक तूफान, जंगल की आग और लगातार बढ़ते तापमान को देख रहे हैं। हालांकि नास्त्रेदमस ने सदियों पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने लिखा, ‘चालीस वर्षों तक इंद्रधनुष दिखाई नहीं देगा, 40 वर्षों तक इंद्रधनुष हर रोज दिखाई देगा। सूखी धरती और सूखती जाएगी और जब यह दिखेगा तो बड़ी बाढ़ आएगी।’ नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को डिकोड करने वाले मानते हैं कि वह 2024 में न्यूक्लियर धमाके की चेतावनी देते हैं जो जलवायु पर असर डालेगा।

​गर्म होगी धरती

​गर्म होगी धरती

नास्त्रेदमस का कहना है कि धरती और भी ज्यादा गर्म होगी। 2024 में वह अपरिवर्तनीय जलवायु परिवर्तन की बात करते हैं। इस साल हीटवेव और भी ज्यादा सामान्य हो जाएगी। वह मछलियों के उबलने तक की बात कहते हैं।

​नए पोप की भविष्यवाणी

​नए पोप की भविष्यवाणी

पोप फ्रांसिस इस समय 86 साल के हैं। हाल के दिनों में वह स्वास्थ्य समस्याओं से भी गुजर चुके हैं। नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी चिंता पैदा करने वाली है। नास्त्रेदमस भविष्यवाणी करते हैं कि एक नए युवा पोप जगह लेंगे। हालांकि वह कहते हैं कि यह एक ‘कमजोर’ पोप होंगे। हालांकि कमजोर शब्द पर बहस चलती रहती है। यह कमजोर किस मायने में है इसका फैसला आने वाला वक्त करेगा।

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

CommentLuv badge

Topics

Translate:

Google News
Translate »
error: Content is protected !!