crime

जिसे ब्याह कर लाया, उसे जुए में दांव पर लगाया, भाई ने दूसरों से बचाई आबरू, घर आकर देवर ने लूटी

TIN NETWORK
TIN NETWORK

जिसे ब्याह कर लाया, उसे जुए में दांव पर लगाया, भाई ने दूसरों से बचाई आबरू, घर आकर देवर ने लूटी

Husband Sold Wife: उत्तर प्रदेश में जुए के खेल में युवक ने अपनी पत्नी को दाव पर लगा दिया। हारने के बाद पत्नी को अकेला छोड़कर घर वापस आ गया। महिला ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Husband Sold Wife: यूपी के अमरोहा में पति ने पैसे के लिए लोगों के बीच अपनी पत्नी को ही गिरवी रख दिया। दरअसल डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति जुए में अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। हद तो तब हो गई, जब युवक जुए का खेल हारा तो पत्नी को अनजान शहर में छोड़कर अपने घर आ गया। जानकारी पर महिला का भाई कर्ज अदा करके अपनी बहन को घर ले आया और बहन को उसके ससुराल छोड़ दिया। लेकिन यहां भी उसकी मुसीबते कम नहीं हुई, भाई की हरकत का फायदा उठाकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पति और देवर की हरकत से परेशान होकर महिला ने नजदीकी थाने में पति और देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

तीन साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शादी तीन साल पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके से पैसे न लाने पर मारपीट करते थे। महिला ने बताया कि उसके पति को जुआ खेलने की लत है। कई बार जुए में पकड़ा भी जा चुका है। पति की इस लत की वजह से घर में क्लेश होता रहता है। महिला ने बताया कि उसका पति उसे दिल्ली ले गया, वहां भी वह जुआ खेलता रहता था। महिला की दो बेटियां है।

महिला ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस

महिला ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले ससुराल वालों ने दहेज की मांग न पूरी होने की वजह से मारपीट कर उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया। जुए के खेल में पति ने उसको ही दांव पर लगा दिया। और उसको अकेला छोड़कर घर आ गया। महिला ने बताया कि उसका भाई उसे दिल्ली से छुड़ाकर घर ले आया। आरोप है कि महिला ने बताया कि देवर उसकी स्थिती का फायदा उठाता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी तो देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसके बाद से ही महिलाअपने मायके में रह रही है। महिला और उसके परिजन ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज प्रथा, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कराया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

CommentLuv badge

Topics

Translate:

Google News
Translate »
error: Content is protected !!