DEFENCE, INTERNAL-EXTERNAL SECURITY AFFAIRS Ministry of home affairs

अब ये IPS संभालेगा प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा, जानिए कौन हैं वो अधिकारी SPG चीफ

TIN NETWORK
TIN NETWORK

अब ये IPS संभालेगा प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा, जानिए कौन हैं वो अधिकारी


Alok Sharma appointed new spg chief: केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के एडिशनल डायरेक्टर आलोक शर्मा को एसपीजी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है।

केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा करने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के एडिशनल डायरेक्टर आलोक शर्मा को एसपीजी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। बता दें कि वर्तमान में आलोक शर्मा एसपीजी में बतौर आईजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पिछले 6 साल से तैनात हैं। वह 2016 में एडीजी बने। इसके बाद 2017 में उनकी केंद्र में प्रतिनियुक्ति हो गई।

 IPS Alok Sharma appointed new SPG chief handle PM Modi security

1991 के IPS अफसर हैं आलोक शर्मा

बता दें कि नए SPG डायरेक्टर 1991 बैच के यूपी कैडर के IPS अधिकारी है। वह मूल रुप से यूपी के अनूपशहर क्षेत्र के गांव रूपवास के रहने वाले हैं। उनकी हायर एजुकेशन अलीगढ़ से हुई। जहां उन्होंने एएमयू से बीटेक किया। उसके बाद वही रहते हुए यूपीएससी की तैयारी की। जिसमें वह सफल हुए। उनकी आईपीएस में टॉपर रैंक आई।

2016 में बनाया गया था डीजी

25 साल की सेवा के बाद शर्मा को 2016 में प्रमोट कर केंद्र सरकार द्वारा डीजी सेंट्रल बनाया गया है। जिसमें अनूपशहर क्षेत्र के मूल निवासी आलोक शर्मा भी शामिल है। आलोक शर्मा के डीजी बनने के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है. परिजनों द्वारा गांव में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। आलोक शर्मा के चचेरे भाई अनूप शर्मा ने बताया कि आलोक शर्मा का बचपन से ही पुलिस अधिकारी बन देश सेवा करने का सपना था।

अरूण कुमार सिन्हा के निधन के बाद संभाल रहे थे कमान

बता दें कि आलोक शर्मा 6 सितंबर 2023 को SPG डायरेक्टर अरूण कुमार सिन्हा की कैंसर से मौत हो जाने के बाद से SPG की कमान संभाल रहे थे। वहीं, आज कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी द्वारा हुई बैठक के बाद पूरे देश से केवल 14 आईपीएस अधिकारियों को अनुमोदित कर डीजी बनाया गया है।

रक्षा मंत्री द्वारा दिए गए सात मेडल

बताया जाता है कि 1991 में ट्रेनिंग के दौरान तत्कालीन रक्षा मंत्री द्वारा 7 मेडल देकर आलोक शर्मा को सम्मानित किया गया। आलोक शर्मा की पहली नियुक्ति पीलीभीत जनपद में हुई। इसके बाद वह बुलंदशहर, सहारनपुर, उन्नाव, मुरादाबाद सहित कई जिलों के एसएसपी रहें। उसके बाद डीआईजी एवं आईजी के पद पर पदोन्नत हुए।

IPS Alok Sharma: AMU से बीटेक, जनकपुरी में ससुराल; SPG चीफ आलोक शर्मा की पूरी कहानी

IPS Alok Sharma आलोक शर्मा मूलरूप से बुलंदशहर के गांव रूपवास के रहने वाले हैं। उनका अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है। जनकपुरी में उनकी ससुराल है। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आलोक शर्मा के ससुर शांति स्वरूप गुप्ता आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे थे। इससे पहले वह डीएस कालेज में प्राचार्य रहे। इनकी बेटी सीमा गुप्ता से आलोक शर्मा की शादी हुई।

IPS Alok Sharma: AMU से बीटेक, जनकपुरी में ससुराल; SPG चीफ आलोक शर्मा की पूरी कहानी
IPS Alok Sharma: एएमयू से बीटेक, जनकपुरी में ससुराल; SPF चीफ आलोक शर्मा की पूरी कहानी

HIGHLIGHTS

  • वरिष्ठ आइपीएस आलोक शर्मा ने एएमयू से किया था बीटेक, जनकपुरी में है ससुराल
  • मूलरूप से बुलंदशहर के गांव रूपवास के रहने वाले हैं आलोक शर्मा
  • ससुर आगरा यूनिवर्सिटी में कुलपति व डीएस कालेज में प्राचार्य रहे थेे

 स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के प्रमुख बनाए गए वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आलोक शर्मा मूलरूप से बुलंदशहर के गांव रूपवास के रहने वाले हैं। उनका अलीगढ़ से गहरा नाता रहा है। जनकपुरी में उनकी ससुराल है। उन्होंने एएमयू से बीटेक किया था। आइपीएस बनने के बाद अलीगढ़ से चले गए। यहां महावीर पार्क में मकान हैं, मगर वहां किराएदार रहते हैं। वह यहां कभी-कभार आते रहते हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर परिवार ने खुशी जाहिर की है।

आलोक शर्मा ने AMU से पढाई की है

वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आलोक शर्मा के ससुर शांति स्वरूप गुप्ता आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे थे। इससे पहले वह डीएस कालेज में प्राचार्य रहे। इनकी बेटी सीमा गुप्ता से आलोक शर्मा की शादी हुई। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी ने ओएलएफ से स्कूलिंग की थी। इसके बाद एएमयू में पढ़ाई की। उस समय वह सुरेंद्र नगर में रहते थे। पिता विश्वेश्वर दयाल यहां सिंचाई विभाग में तैनात थे। वर्ष 1991 में उनकी पुलिस सेवा में नियुक्ति हुई। जनकपुरी स्थित उनकी ससुराल में अब उनके साले आलोक गुप्ता पत्नी विनीता गुप्ता के साथ रहते हैं।

महावीर पार्क में किराए के मकान में रहते हैं।

आलोक गुप्ता ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य इतनी ऊंचाई पर पहुंचता है तो बेहद खुशी होती है। उनके एसपीजी प्रमुख बनने की जानकारी परिवार को पहले से थी। उन्होंने बताया कि आलोक शर्मा व्यस्तता के चलते अलीगढ़ कम ही आ पाते हैं। फोन पर उनकी बातें होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि बहनोई आलोक शर्मा का महावीर पार्क में एक मकान है, जहां किराएदार रहते हैं। फिलहाल आलोक शर्मा परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। देर रात उनके परिवार में हर्ष का माहौल था। इधर, अधिवक्ता अनूप कौशिक ने आइपीएस अधिकारी को बधाई दी है।

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

CommentLuv badge

Topics

Translate:

Google News
Translate »
error: Content is protected !!