अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच का ग्रेड पे 3600 के लिए बीकानेर से जयपुर हेतु पैदल मार्च चौथे दिन भी रहा जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
#ग्रेड_पे_3600 के लिए #बीकानेर से #जयपुर हेतु पैदल मार्च चौथे दिन भी  रहा जारी

बीकानेर। अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच द्वारा ग्रेड पे 3600 एक सूत्रीय मांग पत्र के क्रम में पूर्व धोषित आन्दोलन चरण में आज दिनांक 14/10/2022 को चौथे दिन भी पैदल मार्च बीकानेर से सचिवालय जयपुर हेतु झंझेऊ से रवाना होकर प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में जारी है इसमें मंच के प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास एवं उप संयोजक गिरजा शंकर आचार्य सम्मिलित हैं।
मंच के कमल नारायण आचार्य प्रदेश संयोजक ने बताया कि पैदल यात्रा आंदोलन को पूरे प्रदेश से कर्मचारियों एवं विभिन्न संगठनों से समर्थन प्राप्त हो रहा है जिससे पैदल मार्च कर आंदोलन कारियों की हौसला अफजाई हो रही है थकान और पैरों के छालौं की परवाह किए बिना कनिष्ठ सहायक साथियों को ग्रेड पे 3600 दिलाने की मांग पर डटे हुए हैं।
मदनमोहन व्यास प्रदेश संरक्षक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ट्वीटर के माध्यम से लगातार निवेदन किया जा रहा है । व्यास ने पैदल मार्च को सम्मानित प्रेस एवं विभिन्न चैनलों द्वारा दिए जा रहे समर्थन को एतिहासिक बताते हुए अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच की और से आभार प्रकट किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!