एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा पीयर रिव्यूड रेफरीड जर्नल शोध उन्नयन के संपादक मंडल में हुई शामिल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

एमजीएसयू की डॉ. मेघना शर्मा पीयर रिव्यूड रेफरीड जर्नल शोध उन्नयन के संपादक मंडल में हुई शामिल

एमजीएसयू की डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर व इतिहास विभाग की संकाय सदस्या डॉ. मेघना शर्मा को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च जयपुर की समीक्षित संदर्भित बहुविषयक त्रैमासिक शोध जर्नल के संपादक मंडल में शामिल किया गया है।
प्रधान संपादक व सोशल साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. मेघना को उनकी निरंतर अकादमिक व शोध संबंधी उपलब्धियों के आधार पर जर्नल के संपादक मंडल में लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जर्नल के परामर्श व संपादक मंडल में विभिन्न विषयों के विद्वानों को शामिल किया गया है जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आदिम विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, आमघाट, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश, बी. एन. विश्वविद्यालय, उदयपुर के अलावा गोधरा, गुजरात के विद्वान शामिल हैं।

Categories:
error: Content is protected !!