गोगामेडी मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु चलेगी 04 मेला स्पेशल रेल सेवाएं,श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा करेगी गोगामेडी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेलवे द्वारा गोगामेडी मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए 04 मेला स्पेषल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा गोगामेडी स्टेशन पर 01 माह तक अस्थाई ठहराव करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

1. रेवाडी-गोगामेडी-रेवाडी प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल

गाडी संख्या 04731, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 04.09.23 से 11.09.23 (08 ट्रिप) तक रेवाडी से 18.00 बजे प्रस्थान कर 22.10 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04732, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 04.09.23 से 11.09.23 तक (08 ट्रिप) तक गोगामेडी सेद 23.20 बजे प्रस्थान कर 05.10 बजे रेवाडी पहुंचेगी।

2. रेवाडी-गोगामेडी-रेवाडी प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल

गाडी संख्या 04733, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 05.09.23 से 12.09.23 (08 ट्रिप) तक रेवाडी से 06.05 बजे प्रस्थान कर 10.15 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04734, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 05.09.23 से 12.09.23 (08 ट्रिप) तक गोगामेडी से 11.35 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे रेवाडी पहुंचेगी।

3. सादुलपुर-गोगामेडी-सादुलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल

गाडी संख्या 04735, सादुलपुर-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 30.08.23 से 15.09.23 (17 ट्रिप) तक सादुलपुर से 12.00 बजे प्रस्थान कर 13.25 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04736, गोगामेडी-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 30.08.23 से 15.09.23 (17 ट्रिप) तक गोगामेडी से 14.30 बजे प्रस्थान कर 15.55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।

4. सादुलपुर-गोगामेडी-सादुलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस मेला स्पेशल

गाडी संख्या 04737, सादुलपुर-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 31.08.23 से 16.09.23 (17 ट्रिप) तक सादुलपुर से मध्यरात्रि 00.05 बजे प्रस्थान कर मध्यरात्रि 01.30 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, गोगामेडी-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 31.08.23 से 16.09.23 (17 ट्रिप) तक गोगामेडी से 04.50 बजे प्रस्थान कर 06.00 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।

5. गोगामेडी मेले के अवसर पर श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का अस्थाई ठहराव

गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 29.08.23 से 28.09.23 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह गोगामेड़ी स्टेशन पर 02.04 बजे आगमन एवं 02.06 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 28.08.23 से 27.09.23 तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह गोगामेडी स्टेशन पर 00.26 बजे आगमन एवं 00.28 बजे प्रस्थान करेगी।

नटः- मेला स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

  1. गाडी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार स्पेशल रेलसेेवा दिनांक 30.08.23 से 15.09.23 तक सादुलपुर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली स्पेशल रेलसेेवा दिनांक 31.08.23 से 16.09.23 तक हिसार – सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 04367/04368, रेवाडी-हिसार- रेवाडी स्पेशल रेलसेेवा दिनांक 30.08.23 से 15.09.23 तक सादुलपुर -हिसार -सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!