बीकानेर, 22 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को भी कार्यवाही की गई। खारा औद्योगिक क्षेत्र में 320 किलो खींचिए नष्ट करवाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा खारा औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स मरुधर फूड प्रॉडक्ट पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई की गई। मौके पर 20 प्लास्टिक के कट्टों में लगभग 320 किलो पुराने खराब खींचिए को ऊपर से मिट्टी मिलाकर जनहित में नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त एसडीएम बज्जू श्री महावीर सिंह जोधा के साथ ग्रामीण क्षेत्र बज्जू में संयुक्त कारवाई की गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बज्जू में निरीक्षण एवं नामूनीकरण किया गया। यहां फर्म मां सती जोधपुर, बीकानेर स्वीट्स एंड नमकीन, मैसर्स ग्रामीण मसाला, श्रुति दूध डेयरी एंड मिष्ठान, विष्णु मिष्ठान भंडार से काजू कतली, गुलाब जामुन, नारियल बर्फी, चमचम, कलाकंद, चाय पत्ती, धनिया पाउडर, बेसन चक्की, खींचिए के कुल 12 नमूने लिए गए। इसके अलावा 60 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल नष्ट करवाया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, राकेश गोदारा तथा सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा जिसके परिणाम अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
Latest Posts
- Senior IDAS Officer T. Jayaseelan Takes Charge as Integrated Financial Advisor at HQ Southern Command, Strengthening Financial Governance in Indian Army’s Southern Theatre

- INDIA–ITALY MARITIME STRATEGIC PUSH: INDIAN COAST GUARD AND FINCANTIERI EXPLORE NEXT-GEN SHIPBUILDING, AI WARFARE SUPPORT AND GREEN NAVAL TECHNOLOGIES

- COAS General Upendra Dwivedi Visits JAK Rifles Regimental Centre, Addresses Sainik Sammelan

- Lt Gen Depinder Singh, Former IPKF Commander and 1971 War Veteran, Passes Away at 96

- Lt Gen Balbir Singh Appointed GOC Chinar Corps, To Take Charge on May 1; Lt Gen Prashant Srivastava Named QMG

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



