Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

बीएसएफ केंपस बीकानेर में लगभग सभी जवानों का वैक्सीनेशन एवं कोरोना की तृतीय लहर के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।बीएसएफ केंपस बीकानेर में लगभग सभी जवानों का वैक्सीनेशन करवा दिया गया है।साथ ही कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है ।
बीकानेर बीएसएफ केंपस के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीएसएफ के अधिकतर जवान जब छुट्टी से वापस लौटते हैं तब उनमें कोरोनावायरस का संक्रमण अधिक पाया गया है।जिसके चलते बीएसएफ द्वारा किसी भी जवान को छुट्टी से आने के बाद पहले क्वॉरेंटाइन पीरियड में रखा जाता है तत्पश्चात कोरोना टेस्ट करवाया जाता है ।उसके बाद ही उसे आगे ड्यूटी पर भेजा जाता है ।उन्होंने बताया कि बीएसएफ कैंपस में सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क का प्रयोग इत्यादि सभी व्यवस्थाओं पर पूर्ण रुप से ध्यान दिया जा रहा है। यही नहीं उन्होंने कहा कि बीएसएफ कैंपस में लगभग सभी जवानों का वैक्सीनेशन करवा दिया गया है जिसमें लगभग 4000 जवान शामिल है। इसके साथ ही जवानों के परिवार में जो सदस्य 18 वर्ष के हैं उनके भी वैक्सीनेशन हेतु रजिस्ट्रेशन करवा दिया गया है ।आने वाले समय में सरकार की जैसी भी गाइडलाइन होगी उस आधार पर बीएसएफ द्वारा छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन एवं अन्य व्यवस्थाएं करवा ली जाएंगी। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी उन्होंने विश्वास दिलाया कि जोधपुर हेड क्वार्टर के सहयोग से बीएसएफ कोरोना के प्रति अपनी जंग में इसी प्रकार सकारात्मक रूप से अग्रसर रहेगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!