बीकानेर::केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सान्निध्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का जागरूकता कार्यक्रम 27 सितंबर को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। कर्मचारी राज्य बीमा निगम का जागरूकता कार्यक्रम 27 सितंबर को आयोजित होगा।जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा उनके गृहक्षेत्र बीकानेर में कार्यरत कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा प्रदान किये जाने वाले हितलाभों की जानकारी प्रदान करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम करने तथा आवश्यक जानकारी मुहैया करवाने हेतु सुझाव दिए गए थे तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को लिखा गया था ताकि केंद्रीय राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र बीकानेर के कर्मचारियों व नियोक्ताओं को जानकारी के आभाव में हितलाभों से वंचित नहीं होना पड़े । इस हेतु उप क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सान्निध्य में बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर औद्योगक क्षेत्र रानीबाजार में दिनांक 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । इसमें बीकानेर क्षेत्र के समस्त नियोक्ता व कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है ।

Categories:
error: Content is protected !!