बीकानेर: किशन लाल ज्वैलर्स की कार ने ली डॉक्टर की जान, दूसरा घायल, गिरफ्तारी की मांग: वार्ता के पश्चात शव लेने को तैयार हुए रेजिडेंट डॉक्टर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। पंचशती सर्किल पर हुए एक्सीडेंट में डॉक्टर की मौत हो गई, वहीं दूसरे डॉक्टर का इलाज चल रहा है। घटना बीती रात 10:40 बजे की है। सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा के अनुसार दोनों डॉक्टर मोटरसाइकिल पर सवार थे, वे ओडी कार की चपेट में आ गए। दुर्घटना में डॉ योगेश कुमावत की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ उज्जवल बंगाली घायल हो गया। दोनों मेडिकल कॉलेज में दूसरे वर्ष के छात्र थे। मृतक डॉक्टर योगेश नीमकाथाना का रहने वाला था। सत्यनारायण के अनुसार दुर्घटना कारित करने वाली ओडी कार किशन लाल ज्वैलर्स की थी। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि कार किशन ज्वैलर्स फैमिली का एक वारिस चला रहा था। चालक नशे में धुत्त भी बताया जा रहा है।
घटना से डॉक्टर आक्रोशित हो गए। पीबीएम की मोर्चरी के आगे नारेबाजी हुई। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही हैै।
आखिरकार कलक्टर नमित मेहता के हस्तक्षेप से शव लेने को माने रेजीडेंट,एसपी प्रीति चन्द्रा की मौजूदगी में हुई वार्ता,जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने रेजीडेंट

Categories:
error: Content is protected !!