बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर (01 ट्रिप) त्यौहार स्पेशल रेलसेवा के सूरत, वापी, बोरीवली व बान्द्रा टर्मिनस स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेलवे द्वारा पूजा/दीपावली/छठ पूजा त्योहारों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर त्यौहार स्पेशल रेलसेवा के सूरत, वापी, बोरीवली व बान्द्रा टर्मिनस स्टेशनों के समय में आंषिक परिवर्तन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 04705, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस त्यौहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.11.21, रविवार को बीकानेर से 16.30 बजे रवाना होकर दिनांक 18.11.21, सोमवार को 15.45 बजे बान्द्रा टर्मिनस इसी प्रकार गाडी संख्या 04706, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर त्यौहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.11.21, सोमवार को 17.30 बजे रवाना होकर दिनांक 09.11.21, मंगलवार को 15.15 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
मार्ग में गाडी संख्या 04705, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस त्यौहार स्पेशल सूरत 11.35 बजे आकर 11.40 बजे रवाना होगी ,वापी 13.03 बजे आकर 13.05 बजे रवाना होगी तथा बोरीवली 14.58 बजे आकर 15.01 बजे रवाना होगी। वापिसी में गाडी संख्या 04706, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर त्यौहार स्पेशल बोरीवली 17.53 बजे आकर 17.55 बजे रवाना होगी, वापी 19.23 बजे आकर 19.25 बजे रवाना होगी तथा सूरत 20.47 बजे आकर 20.52 बजे रवाना होगी।

Categories:
error: Content is protected !!