बीकानेर आज भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर के द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के साथ टिफिन बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय बीकानेर में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में शहर जिला अध्यक्ष विजय आचार्य के सानिध्य में संपन्न हुई, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा ने बताया कि दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, नीना जी अरोड़ा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष विजय जी आचार्य का स्वागत दुपट्टा के द्वारा एवं भगवान श्री राम का चित्र महिला मोर्चा के द्वारा देकर किया गया। जिला महामंत्री श्याम चौधरी, नरेश नायक ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए हम किस तरह से नमो ऐप के द्वारा सक्रिय सदस्य बन सकते हैं संपूर्ण प्रक्रिया को समझाया। उपस्थित महिलाओं की जो भी सदस्यता अभियान के दौरान समस्या आ रही थी उन सभी का समाधान बहुत ही अच्छे तरीके से बताया जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने चुनाव के समय में महिलाओं के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए हम सभी को ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा की आरती आचार्य, कामिनी भोजक एवं मंडल अध्यक्ष जेठमल जी नाहटा का भी महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री भारती अरोड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता हटीला, संगीता जी शेखावत एवं मंजू लता जी रावत, जिला मंत्री अनुराधा आचार्य , जिला कार्यकारिणी सदस्य उपासना जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा खत्री, सुमन जी जोशी , पुराना शहर मंडल उपाध्यक्ष आशा आचार्य, गंगाशहर मंडल मंत्री स्वाति छाजेड़ , नया शहर मंडल मंत्री तारा सोनी आदि उपस्थित रही।
Latest Posts
- सत्य, साहस और न्याय का नरसिंह अवतार!”

- आज का पंचांग और राशिफल

- JODHPUR RUNWAY REOPENS: INDIAN AIR FORCE RESTORES CRITICAL AVIATION LIFELINE WITH PRECISION, SPEED, AND STRATEGIC FORESIGHT

- BIKANER POLICE CRACKS DOWN ON ARMS NETWORK: ACTIVE CRIMINAL BANWARI GAAT ARRESTED WITH ILLEGAL PISTOL IN SECOND MAJOR ACTION OF THE DAY

- INDIAN ARMY AND ASSAM POLICE CRACK DOWN ON ANTI-NATIONAL NETWORKS IN UPPER ASSAM: INTELLIGENCE-DRIVEN OPERATIONS DELIVER MAJOR SUCCESS

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



