मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच सिलसिले में सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार उनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं। दिल्ली पुलिस अनुसार उसके विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम प्रियव्रत फौजी, कशिश उर्फ ​​कुलदीप और केशव बताया है और कहा है कि ये तीनों शार्प शूटर के मॉड्यूल (जोड़ी) के रूप में वारदात करते रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक फौजी को गुजरात में मुंद्रा से गिरफ्तार किया गया। उसको इस मॉड्यूल का मुख्य शूटर बताया जा रहा है और मूसेवाला की हत्या के दौरान वह बोलेरो गाड़ी में भी मौजूद था। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया गया है।उल्लेखनीय है कि गायक से राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। वह 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

Categories:
error: Content is protected !!