यूनियन फुटबॉल क्लब ग्राउंड रामनिवास बाग में ग्रीष्मकालीन स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1790714221241717194?t=wUn9S_brG6gBAsXMQPVLGw&s=19


जयपुर । हर वर्ष होने वाले ग्रीष्मकालीन स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ आज प्रातः यूनियन फुटबॉल क्लब ग्राउंड रामनिवास बाग में हुआ। यह शिविर 15 मई से 15 जून 2024 तक प्रातः 6 से 8 बजे तक चलेगा जिसमें फुटबॉल, कबड्डी, योग, वेटलिफ्टिंग एवम् फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यूनियन फुटबॉल क्लब के कोऑर्डिनेटर कैंप आयोजक अभिनव स्वामी ने बताया की इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष प्रताप भानु सिंह, सचिव महिपाल स्वामी, कबड्डी कोच राजनारायण शर्मा, योग गुरु भव्या राजावत, आशीष जौहरी और पार्षद जितेंद्र श्रीमाली एवम् अभिभावक व विभिन्न खेलों के करीब 150 खिलाड़ी उपस्थित थे जिन्हें संचालन समिति की सदस्य पल्लवी जैन ने भीगे चने, केले और लड्डू का अल्पाहार कराया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!