Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान अब तक सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Tonk: CDS बिपिन रावत पर विवादित टिप्पणी का मामला
कोतवाली थाना पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी जाबाद को किया गिरफ्तार, सीओ सिटी चन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्रवाई, सोशल मीडिया पर की थी घटना के बाद अमर्यादित टिप्पणी, एसपी ओम प्रकाश ने दी जानकारी
आज अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दिवस
राजस्थान एसीबी की पहल, भ्रष्टाचार रोकने के लिए जारी किए नंबर, भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए 1064 पर करें फोन
Jaipur में कोरोना अपडेट
पिछले 24 घंटे में 17 नए केस आये सामने, इन पॉजिटिव मरीजों में 2 बच्चे भी शामिल, विवेक विहार के एक ही परिवार में 3 लोग संक्रमित
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसा प्रकरण
अजमेर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह हादसे में हुए शहीद, अजमेर के वैशाली नगर में है कर्नल हरजिंदर सिंह का मकान, हालांकि काफी लंबे समय से इस मकान में नहीं रह रहे थे हरजिंदर सिंह, पड़ोसियों ने बताया- ‘काफी समय पहले परिवार सहित चले गए थे चंडीगढ़’
राज्य में आयकर विभाग की प्रधान मुख्य आयुक्त Udaipur दौरे पर
टीटी प्रसाद 2 दिन के उदयपुर दौरे पर, प्रसाद आज उदयपुर में ले रही अधिकारियों की बैठक, विभाग के विजिलेंस शाखा के अधिकारियों के साथ 2 दिन चलेगी बैठक

कस्टम विभाग के चीफ कमिश्नर एसके सिंह Jaipur में, कस्टम मुख्यालय में ले रहे अधिकारियों की बैठक, संभवत: 2 दिन के दौरे पर रहेंगे जयपुर में

रैली को लेकर 11 कमेटियों की हुई बैठक
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-‘महंगाई से लोगों को दिक्कत है, सड़क पर उतर कर केंद्र को जगाने का प्रयास हम कर रहे, केंद्र पर रैली के लिए दबाव बना रहे’
Churu में 55 वर्षीय किसान की मौत
खेत में कीटनाशक दवाई का स्प्रे करते समय हुई मौत, गांव ढाढर के रहने वाले बुजुर्ग की हुई मौत, सदर थाना पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में
घरडाना खुर्द के शहीद कुलदीप राव को श्रद्धांजलि
सीएम सलाहकार डॉ.जितेंद्र सिंह ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, देश व राज्य के लिए बताया अपूरणीय क्षति, देश सेवा और सहादत में झुंझुनूं को बताया देश में अग्रणी, झुंझुनूं के शहीदों के लिए करेंगे मुख्यमंत्री से विशेष चर्चा
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव पहुंचे विद्याधर नगर स्टेडियम
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा, हैदर अली जैदी, डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद, स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का ले रहे जायजा
Jaipur: जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाई
ग्राम ठीकरिया अजमेर रोड पर की कार्रवाई, वाटिका इन्फोटेक सिटी के पास काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी, 5 बीघा भूमि पर काटी जा रही थी अवैध कॉलोनी, कॉलोनी के लिए गए निर्माणों को दस्ते ने किया ध्वस्त

REPORT BY SAHIL PATHAN

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!