NATIONAL NEWS

राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ होगी बारिश ,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मई में गिरेगा तापमान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग में आज इसका अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार 12 जिलों में आज बारिश की संभावना है तथा 27 अप्रैल से नया सिस्टम बनेगा।यही नहीं राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी और बारिश की भी संभावना है जिसमें 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम परिवर्तन का सिलसिला शुरू हो गया है।आज 24 घंटों में जयपुर समेत अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली ,झुंझुनू ,सीकर ,चूरू नागौर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।इसके बाद 24 और 25 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है 26 अप्रैल को राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है । 27 और 28 अप्रैल से राजस्थान में नया वेदर सिस्टम तैयार होगा इससे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!