राजस्थान में 11 जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट:जोधपुर, जैसलमेर और सीकर में बादल छाए; जयपुर में कड़ाके की सर्दी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में 11 जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट:जोधपुर, जैसलमेर और सीकर में बादल छाए; जयपुर में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में शनिवार सुबह घना कोहरा और बादल छाए। सर्दी बढ़ने के साथ ही माउंट आबू में पारा 2 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से ही बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, जोधपुर और जैसलमेर के कुछ एरिया में हल्के बादल छाए हैं।

उधर टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा, बूंदी के एरिया में सुबह कोहरा छाया है। जयपुर समेत कई शहरों में सुबह हल्की सर्द हवा चलने से गलन और ठिठुरन रही। वहीं, अगले साल के पहले सप्ताह में 11 जिलों में शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है।

हिल स्टेशन माउंट आबू में आज तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर के फतेहपुर में बादल छाने के साथ रात का तापमान बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान 8.5, चूरू में 7.7, जैसलमेर में 9.4 और जोधपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जैसलमेर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। साथ ही सर्दी बढ़ गई।

जैसलमेर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। साथ ही सर्दी बढ़ गई।

नए साल में चलेगी शीतलहर

राजस्थान में साल 2024 के पहले सप्ताह से शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। केन्द्रीय मौसम विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच का रेड अलर्ट जारी करते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों में इसका प्रभाव पड़ने की संभावना जताई है। राजस्थान में गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं के साथ चूरू, बीकानेर, अलवर, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर और भरतपुर के एरिया में भी शीतलहर चल सकती है।

आज से प्रदेश में जो बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी वह अब खत्म हो गई है। हवाओं की दिशा बदलने के कारण ऐसा होना बताया जा रहा है। एक-दो दिन पहले तक मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में 30, 31 दिसंबर को बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

चित्तौड़गढ़ में सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही।

चित्तौड़गढ़ में सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही।

7 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे
राजस्थान में रात के साथ अब दिन भी ज्यादा ठंडे होने लगे है। कल गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर के अलावा पिलानी, कोटा, बारां और करौली में भी दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ज्यादा ठंडा दिन हनुमानगढ़ में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

माउंट आबू में पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं।

माउंट आबू में पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं।

अलवर जिले में शनिवार सुबह कोहरा और बादल छाए रहे। इसके कारण सूरज भी नहीं दिखा।

अलवर जिले में शनिवार सुबह कोहरा और बादल छाए रहे। इसके कारण सूरज भी नहीं दिखा।

सीकर में बीती रात से बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सीकर में रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सीकर में बीती रात से बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सीकर में रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरन्यूनतम तापमान
अजमेर11.1
भीलवाड़ा9.6
जयपुर7.7
पिलानी7.6
सीकर6.0
कोटा10.1
चित्तौड़गढ़9.8
उदयपुर10.2
बाड़मेर11.4
जैसलमेर9.4
जोधपुर13.8
बीकानेर8.5
चूरू7.7
गंगानगर8.9
धौलपुर9.0
बारां9.5
डूंगरपुर13.9
जालौर12.5
सिरोही8.8
करौली7.8
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!