राष्ट्रीय गौधन महासंघ द्वारा सुदर्शन पारितोषिक अवार्ड बैद,खत्री व श्री बालाजी ट्रॉमा सेंटर को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लूणकरणसर/ नई दिल्ली। 7नवंबर 2023 को विश्व युवा केंद्र चाणक्य पूरी नई दिल्ली में राष्ट्रीय गौ धन महासंघ द्वारा राष्ट्रीय संगोष्टि का आयोजन केंद्रीय मंत्री परषोतम रूपाला मत्स्य,पशुपालन व डेयरी विभाग भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है । जिसमें गोसवर्धन, गौ संरक्षण, गौ उत्पाद,गो पालन,गौ विचारक,गौ प्रेमी, गौशाला संचालक को विभिन्न श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।


भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद, लूणकरणसर में पौ स्थित श्री बालाजी चिकित्सालय ट्रोमा सेंटर के संचालक एवं प्रेम प्रकाश खत्री को
सुदर्शन पारितोषिक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा ।
कार्यक्रम में विश्व जाग्रति मिशन के स्वामी सुधांशु महाराज का आशीर्वचन, विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार का मार्गदर्शन, गीता मनीषि स्वामी ज्ञानानंद का सानिध्य एवं विशिष्ठ अतिथि लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल एवं संकल्प के फाउंडर सन्तोष तनेजा होंगे ।
संयोजक राष्ट्रीय गौ धन महासंघ विजय खुराना,भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड की सदस्य मोनिका अरोरा ने यह जानकारी दी ।

Categories:
error: Content is protected !!