Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

लॉरेंस के गुर्गे ऋतिक बॉक्सर को गिरफ्तार किया:मां ने जेल में मिलने के दौरान दी थी सिम, नौकरानी के नाम पर अलॉट करवाई थी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लॉरेंस के गुर्गे ऋतिक बॉक्सर को गिरफ्तार किया:मां ने जेल में मिलने के दौरान दी थी सिम, नौकरानी के नाम पर अलॉट करवाई थी

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में 5 महीने पहले मिले मोबाइल के मामले में पुलिस ने लॉरेंस के गुर्गे ऋतिक बॉक्सर को गिरफ्तार किया है। ऋतिक को उसकी मां ने जेल में मिलने के दौरान सिम दी थी। इसके बाद से वह अपने परिचितों से संपर्क में था।

पुलिस ने एक महीना पहले एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहे हार्डकोर अपराधी जगतपाल को भी गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में ऋतिक बॉक्सर का नाम बताया था।

सीओ रुद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि 8 जून 2024 को हाई सिक्योरिटी जेल में सर्च के दौरान हनुमानगढ़ निवासी जगतपाल के कपड़ों में एक कीपैड मोबाइल सिम सहित बरामद हुआ था। इस मामले में जांच बढ़ाते हुए हाई सिक्योरिटी जेल में बंद जगतपाल को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में जगतपाल ने ऋतिक बॉक्सर का नाम बताया था। शनिवार को कार्रवाई करते हुए ऋतिक बॉक्सर को गिरफ्तार किया गया।

मां ने जेल में पहुंचाई थी सिम

सीओ ने बताया कि ऋतिक बॉक्सर से पूछताछ में सामने आया कि उसकी मां ने जेल में मिलने के दौरान उसे सिम पहुंचाई थी। इसके बाद से वह अपने परिचितों से संपर्क में था।

जांच में यह भी सामने आया कि रितिक की मां ने अपनी नौकरानी रिया के नाम से सिम अलॉट करवा कर बेटे ऋतिक बॉक्सर को दी थी। पुलिस ने ऋतिक को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर वापस हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!