श्री लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन द्वारा दो दिवसीय एग्जिबिशन (शॉपिंग कार्निवल) होटल उत्सव के रिषभ गार्डन में आज से प्रारंभ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। महिलाओं में छिपी हुई व्यापारिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शहर में महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबी बनने की भावना से श्री लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन द्वारा दो दिवसीय एग्जिबिशन (शॉपिंग कार्निवल) होटल उत्सव रिषभ गार्डन में आज से प्रारंभ हुआ।जिसमे आज काफी भीड़ रही। आयोजन से जुड़ी श्रीमति संतोष बोहरा व गौतम बोहरा ने बताया कि इस शॉपिंग कार्निवल में जयपुर, जोधपुर, ब्यावर, पाली एवं बीकानेर शहर के स्टाल है। जिसमें 20 वर्ष से ऊपर आयु की महिलाएं से लेकर 60 वर्षीय युवतियां भी हैं,जिसमें जयपुर के गोटा पत्ती की साडिय़ा,इमिटेशन ज्वेलरी, किड्स वियर,कुर्तियां,कॉस्मेटिक आइटम,होम मेड खाद्य पदार्थ एवं होम मेड प्रोडक्ट इत्यादि किफायती दरों पर विक्रय के लिये उपलब्ध है। शॉपिंग कार्निवाल का उद्घाटन महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!