साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1751587982988227067?t=9_jZXr1QEzmaqoOcIG52vw&s=19

बीकानेर। हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कवि राजेन्द्र जोशी को प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इंडिया नेटबुक्स तथा बीपीए फाउंडेशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 मार्च को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में जोशी को यह सम्मान अर्पित किया जाएगा।
दोनों संस्थाओं के फाउंडर- चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार ने बताया की कविता के क्षेत्र में जोशी का बहुमूल्य योगदान के लिए चयन समिति द्वारा प्रेम चंद्र शुक्ला साहित्य भूषण सम्मान अर्पित करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि जोशी के अब तक छह कविता संग्रह सब के साथ मिल जायेगा, मौन से बतकही,
एक रात धूप में, सूरज में तारो की तलाश, कद आवैला खरूंट , हेली रा हेला तथा सात कहानी संग्रह सहित अन्य विधाओ में दो दर्जन से अधिक पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है।


इससे पूर्व जोशी को नगर विकास न्यास द्वारा मैथिली शरण गुप्त हिन्दी साहित्य का पुरस्कार ,जिला प्रशासन बीकानेर द्वारा चार बार सम्मान ,नगर निगम बीकानेर द्वारा सम्मान, नगर स्थापना दिवस के अवसर पर राव काधंल सम्मान, प्रोफेसर सहदेव सिंह स्मृति पुरस्कार एवं सम्मान, छतीसगढ, नंद चतुर्वेदी सम्मान, हल्दीघाटी ,रोटरी क्लब बीकानेर का खींवराज मुन्नी लाल सोनी राजस्थानी भाषा पुरस्कार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल महोदय द्वारा 25 जनवरी 2020 को सम्मानित किया गया ।

  • आशु कवि रतनलाल व्यास स्मृति साहित्य सम्मान फलोदी ,जुम्मै री नमाज राजस्थानी कहानी संग्रह के लिए डेह नागौर का राजस्थानी विशेष सेवा शिखर सम्मान मिल चुके है।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!