NATIONAL NEWS

सियाग को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, महाराष्ट्र चुनाव में समन्वयक नियुक्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। कांग्रेस बीकानेर जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है। देहात कांग्रेस के संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि बिशनाराम सियाग को महाराष्ट्र चुनाव में शिरोल विधानसभा के समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय वार रुम चैयरमेन एस.शशिकांथ सेंथिल ने उक्त नियुक्ति प्रदान की है। इससे पूर्व सियाग ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विधानसभा व लोकसभा चुनावों में समन्वयक की भूमिका को बखूबी निभाया था। मार्शल ने बताया कि महाराष्ट्र चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आपको बता दें बिशनाराम सियाग कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपहसालार हैं और खासतौर युवाओं में सियाग का काफी क्रेज है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!