सोशल मीडिया पर आया REET का पेपर:बोर्ड अधिकारी बोले- पेपर फाड़कर ले गए होंगे कैंडिडेट्स; सांसद बोले- बड़े ‘डकैतों’ पर कार्रवाई हो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सोशल मीडिया पर आया REET का पेपर:बोर्ड अधिकारी बोले- पेपर फाड़कर ले गए होंगे कैंडिडेट्स; सांसद बोले- बड़े ‘डकैतों’ पर कार्रवाई हो

राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर (REET) के पेपर एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परीक्षा कराने वाले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी माना कि जो पेपर वायरल हो रहे हैं, वो REET के ही हैं। 24 जुलाई (दूसरे दिन) की दूसरी पारी के ये पेपर हैं। इसमें सामाजिक अध्ययन (SST) और बाल विकास का पेपर शामिल हैं। SST के 8 पेज और बाल विकास का एक पेज वायरल हुआ तो परीक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। SST पेपर के 91 से 132 नम्बर तक के 42 सवालों के 8 पेज (79 से 86 पेज नंबर) सामने आए। SST में कुल 60 सवाल पूछे गए थे। प्रश्नों के ऑप्शन्स पर टिक मार्क भी लगे हुए हैं।

गड़बड़ी की आशंका
नियमानुसार परीक्षा के बाद कैंडिडेट से एग्जामिनेशन हॉल में ही पेपर जमा करा लिया जाता है। बावजूद इसके पेपर बाहर आया है। इससे तय है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है। बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र गुप्ता का तर्क अलग है। वह कहते हैं- इसे पेपर लीक नहीं कहेंगे। पेपर होने के बाद सोशल मीडिया पर आया है। कोई स्टूडेंट शरारतवश अंदर के 4 पेज फाड़कर बाहर ले आया होगा। पेपर लीक तब माना जाता, जब परीक्षा होने से पहले ये पेपर सोशल मीडिया पर आए होते।

हम आपके हिसाब से निर्णय नहीं लेते
जनसंपर्क अधिकारी गुप्ता कहते हैं- अभी सुबह हुई है। जांच करेंगे। पता करेंगे क्या स्थिति है। सोमवार सुबह 9 बजे पूरे प्रदेश से OMR आई हैं। सुबह 4 बजे तक हम जाग रहे थे। ऑफिस से घर नहीं गए। अभी हम बैठेंगे तब सारी स्थिति को रिव्यू करेंगे। हम तो अपने हिसाब से निर्णय लेते हैं। आपके हिसाब से नहीं। जब समय होगा, तब कमेटी बैठेगी। उसमें क्या निर्णय होगा, उसके हिसाब से देखेंगे।

बीजेपी सासंद डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने ट्वीट किया पेपर।

बीजेपी सासंद डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने ट्वीट किया पेपर।

BJP ने सरकार को घेरा
BJP सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और ABVP के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने इसी मुद्दे पर प्रदेश की गहलोत सरकार को घेरते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। डॉ. किरोड़ीलाल ने कहा- REET अभ्यर्थियों से पेपर जमा करवा लिया गया, तो यह सोशल मीडिया पर कहां से आए? उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है- मैं CM गहलोत से कई बार कह चुका हूं कि पेपर घोटाले में बड़े डकैतों पर हाथ डालो। वह ऐसा नहीं कर रहे। इसका राज क्या है? वायरल पेपर की सच्चाई की तुरंत जांच करवाने और अगर पेपर लीक हुआ है तो इन बड़े डकैतों पर तुरंत कार्रवाई करें।

ABVP के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा। मीणा ने गहलोत सरकार से पेपर वायरल होने के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ABVP के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा। मीणा ने गहलोत सरकार से पेपर वायरल होने के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ABVP करेगी बड़ा आंदोलन
BJP से जुड़े छात्र संगठन ABVP के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने कहा- हर बार REET के पेपर सोशल मीडिया से बाहर आ जाते हैं। ईमानदारी और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों REET अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए। उनके हक पर डाका नहीं पड़े। इसलिए ABVP बड़ा आंदोलन करेगी।

हुश्यार मीणा ने कहा- एक पेपर वायरल हो रहा है। जैसा पेपर अभ्यर्थियों को एग्जामिनेशन सेंटर के अंदर मिला। वैसा ही पेपर और प्रश्न हू-ब-हू उसमें दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सवाल उठता है कि ये पेपर कहां से बाहर आए? इस पेपर को निकालने वाले कौन हैं? आखिर बड़े लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है?

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का पहला पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का पहला पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का दूसरा पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का दूसरा पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का तीसरा पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का तीसरा पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का चौथा पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का चौथा पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का पांचवां पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का पांचवां पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का छठवां पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का छठवां पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का सातवां पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का सातवां पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का आठवां पन्ना।

सामाजिक अध्ययन (SST) के पेपर का आठवां पन्ना।

बाल विकास का पेपर भी सोशल मीडिया पर आया।

बाल विकास का पेपर भी सोशल मीडिया पर आया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!