स्वर्गीय भवानीशंकर शर्मा स्मृति सेवा संस्थान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर भवानीशंकर शर्मा की मूर्ति स्थापित करने के लिए बीकानेर मे किसी एक मुख्य चौराहे पर स्थान आवंटित करने की रखी मांग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर 10 अप्रैल, स्वर्गीय भवानीशंकर शर्मा स्मृति सेवा संस्थान बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने संयोजक राजेन्द्र कुमार आचार्य के नेतृत्व में सर्किट हाउस बीकानेर मे जन सुनवाई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर भवानीशंकर शर्मा जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए बीकानेर मे किसी एक मुख्य चौराहे पर स्थान आवंटित करने की मांग रखी इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हे स्थान बताने को कहा आचार्य ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए कहा कि जयपुर जोधपुर बाई पास, डूडी पेट्रोल पंप के सामने, पुगल रोड तिराहा, आदि स्थान मे से एक जगह का आवंटन मूर्ति स्थापित करने के लिए किया जा सकता है, मुख्यमंत्री जी ने तत्काल जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि इस संबंध में शीघ्र उचित कार्यवाही करे, इस पर राजेन्द्र कुमार आचार्य ने मुख्यमंत्री जी का आभार वयक्त करते हुए धन्यवाद् दिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं भवानीशंकर शर्मा स्मृति सेवा संस्थान के सभी सदस्य मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भवानीशंकर शर्मा जी की तस्वीर पर माला पहना कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया इस दौरान डा बी डी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, रामेश्वर डूडी, राजेन्द्र कुमार आचार्य, गोपाल पुरोहित आदि साथ रहे।

Categories:
error: Content is protected !!