हिसार-नई दिल्ली सवारी गाडी के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेलवे द्वारा हिसार-नई दिल्ली सवारी गाडी के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली सवारी गाडी दिनांक 10.04.25 से हिसार से 05.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 05.20 बज रवाना होकर अपने निर्धारित समय से नई दिल्ली स्टेशन पहुॅचेगी।
यह सवारी गाडी मार्ग के सातरोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.30 बजे आगमन व 05.32 बजे प्रस्थान, हांसी स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.45 बजे आगमन व 05.47 बजे प्रस्थान, बवानी खेडा स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.02 बजे आगमन व 06.04 बजे प्रस्थान , भिवानी सिटी स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.30 बजे आगमन व 06.35 बजे प्रस्थान, कलानौर कलां स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.53 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान करेगी।

नोट- उपरोक्त सवारी गाडी का रोहतक व नई दिल्ली स्टेशनों के बीच के स्टेशनों पर संचालन समय यथावत रहेगा।

Categories:
error: Content is protected !!