अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच, गुजरात का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न  ‌

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच, गुजरात का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ऑफलाइन  गुजरात राज्य महिला काव्य मंच का सफलतम आयोजन अहमदाबाद में किया गया । आयोजन में अहमदाबाद और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से आई कवयित्रियों ने अपना काव्य पाठ किया।  गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु महिमा ने अपने स्वागत भाषण में गुजरात की गौरवमयी धरा पर महिला काव्य मंच के संस्थापक नरेश नाज़ एवं मार्गदर्शक श्रीमती नियति भारद्वाज गुप्ता , प्रांतीय प्रभारी डॉ. रचना निगम, विशिष्ट अतिथि उमाशंकर यादव जी का स्वागत करते हुए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की एवं अहमदाबाद जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सोसि जी ने सभी अतिथियों का स्वागत शाल ओढा कर किया. महिला मंच की ही दूसरी शाखा राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ओर से भी नाज़ सा.को शाल और आद. नियति को साड़ी ओढाकर किया. अपनी वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति में मंजु महिमा जी ने महिला काव्य मंच के गठन व इसके उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि महिला काव्य मंच (रजि.) का गठन 22 जनवरी , 2017 में वरिष्ठ कवि श्री नरेश नाज जी , पूर्व सहायक निदेशक, केंद्रीय ख़ुफ़िया विभाग ( आई . बी. )द्वारा पटियाला,पंजाब में किया गया था ।            

 गत पाँच वर्षों से महिला काव्य मंच ने अब तक देश में लगभग 30 राज्यों के अंतर्गत अनेकों ज़िला इकाइयों का गठन कर लिया है । देश के लगभग सभी राज्यों में मासिक काव्य गोष्ठियों एवं समय समय पर कवयित्री सम्मेलनों का आयोजन होता रहता है। विदेश में भी 33 देशों में महिला काव्य मंच की 66 इकाइयों का गठन किया जा चुका है और सभी इकाइयाँ इसकी परिकल्पना के अनुसार कार्यरत हैं।  उन्होंने बताया कि गुजरात में भी इस समय 10 इकाइयां गतिशील हैं.              

 इस अवसर पर सर्वोत्तम प्रादेशिक इकाइयों के लिए अवार्ड की घोषणा भी की गयी । सर्वोत्तम प्रादेशिक इकाई 2021 का अवार्ड गुजरात प्रांत को मिला. संस्था के संस्थापक आदरणीय नरेश नाज़ जी द्वारा इसकी ट्रोफी प्रांतीय अध्यक्ष सुश्री मंजु महिमा एवं प्रांतीय प्रभारी डॉ. रचना निगम को प्रदान की गई. इसी अवसर पर सर्वोत्तम जिला इकाई गुजरात के लिए अवार्ड की घोषणा भी की गयी । सर्वोत्तम जिला इकाई 2021 के अवार्ड अहमदाबाद इकाई को ,संस्था के संस्थापक आदरणीय नरेश नाज़ जी के द्वारा ट्रोफी प्रांतीय प्रभारी डॉ. रचना निगम जी की ओर से अहमदाबाद इकाई की अध्यक्ष सुश्री मधु सोसि और उनकी टीम को प्रदान की गई. श्रीमती मंजु महिमा की ओर से सभी अतिथियों को विदा स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किए गए. अंत में मकाम अहमदाबाद अध्यक्ष एवं महासचिव कविता पंत द्वारा सभी अतिथियों का और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया गया.कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीता व्यास एवं श्रीमती कुमुद वर्मा ने बखूबी किया. पुरस्कार वितरण के हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Categories:
error: Content is protected !!