NATIONAL NEWS

अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार 2023केतली को कैनवास बना 90 चित्रकारों ने उकेरी भावनाएं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


कला संस्कृति मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने किया उद्घाटन
बीकानेर, 16 जुलाई। अन्तर्राष्ट्रीय रंग मल्हार का 14वां संस्करण रविवार को सादुल स्पोर्ट्स स्कूल सभागार में आयोजित हुआ। इसमें अनेक चित्रकारों ने केतली पर चित्रों के रूप में अपनी भावनाएं उकेरी। इसका उद्घाटन कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने किया।
मानसून में होने वाला यह आयोजन भारत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन माध्य्म से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि कला, साहित्य और संस्कृति के बिना मनुष्य पशुतुल्य होता है। उन्होंने राग मल्हार की विशेषता बताते हुए कहा कि जिस प्रकार रागों से वर्षा का आह्वान किया जाता है, उसी प्रकार रंगों से अच्छी बारिश की कामना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं का ऐसे आयोजन में भाग लेना अच्छे संकेत हैं।
कार्यक्रम संयोजक सुनील दत्त रंगा ने बताया कि कार्यशाला में लगभग 90 कलाकारों ने चाय की केतली पर अपनी भावनाएं उकेरी। उन्होंने बताया कि रंग मल्हार अंतरराष्ट्रीय चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय की प्रेरणा से 2009 में जयपुर से शुरू हुआ। पिछले 13 वर्षों में अलग-अलग माध्यमों पर कलाकारों द्वारा मास्क, पंखी, झंडे, टी शर्ट, बेग, छाता, साइकिल, लालटेन आदि पर चित्र उकेरे गए हैं। इस बार चाय की केतली माध्यम रूप में रखी गई। आयोजन धोरा अंतरराष्ट्रीय कलाकार समूह, भोज कला प्रन्यास एवं रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के तत्वावधान में हुआ।
इस दौरान बीकानेर के कला संकाय विद्यालयों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल के डीईजी राहुल श्रीवास्तव, शिक्षा निदेशालय की अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, भोज कला प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज सोलंकी, स्कूल प्राचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ कलाकार शिव श्रीमाली, राजकुमार पुरोहित, योगेंद्र पुरोहित, जसकरण सिंह, युवा चित्रकार उम्मेद सिंह, पी राज, पवन पंवार, यश, मूल चंद मथेरान, अशोक व्यास खेलकूद प्रभारी आदि उपस्थित थे। डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने दूरभाष के माध्य्म से आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा के किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!