NATIONAL NEWS

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवसः रक्तदान के साथ मतदान की शपथ, निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार पीबीएम अस्पताल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न चिकित्सालयों में रक्तदान के साथ मतदान की शपथ ली गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान चिकित्सकों सहित मरीजों और उनके परिजनों ने भी लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी का संकल्प लिया।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के निर्देशानुसार पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त प्राचार्य तथा विभागाध्यक्ष डॉ एनएल महावर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ अरुण भारती, विनय थानवी तथा रेजिडेंट डॉक्टर यूनियन के प्रतिनिधि डॉ हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।इस दौरान स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी ने मतदाता सूचियों के संक्षिप्त संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (द्वितीय) की जानकारी दी और विभिन्न मोबाइल ऐप के बारे में बताया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!