अलवर में संविदा भर्ती के नाम पर ACB ने पकड़ा करोड़ों का खेल, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


अलवर: अलवर में एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई (ACB Trap) करते हुए 20 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद की है और 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक हिरासत में लिया गया है.
पूरा मामला इस प्रकार है कि अलवर के ईएसआई अस्पताल (ESIC Medical College) में 581 पदों के लिए गुजरात की एक एजेंसी एमजे सोलंकी को ठेका दे दिया गया था लेकिन बाद में कंपनी के लोगों ने संविदा पर रखे जाने वाले लोगों से पैसा कमाने का तरीका सोचा और 1 साल के लिए होने वाली नियुक्ति के लिए 2 से 4 माह तक का तनख्वाह देने के बाद ही संविदा पर लगाने लगे इसमें कंपनी और उसे कर्मचारी सभी शामिल थे. इसी कंपनी के पास जोधपुर में भी ठेका था जहां काम कर रहा महिपाल यादव पहले से ही जानकार था जबकि भरतपुर यहां वहां पर कर्मचारी था.
अब तक करीब 108 लोगों को चयनित किया जा चुका:
कंपनी ने भरत पूनिया को अलवर में ठेका मिलने के बाद यहां भेज दिया जबकि महिपाल अलवर जिले का रहने वाला है इसलिए संविदा पर नौकरी की चाह रखने वाले लोगों से वह डील करता था. एसीबी पर से 4 दिन से इनका पीछा कर रही थी और आज जब मिथेश भाई अलवर से पैसे लेकर जाने लगे तो एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया. एसीबी टीम के अनुसार अब तक करीब 108 लोगों को चयनित किया जा चुका है अगर हिसाब लगाएं तो यह करोड़ों का घोटाला बैठेगा.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!