बीकानेर। निजी स्कूल में अध्ययनरत दो बालिकाओं की टीसी नहीं देने की शिकायत के बाद परिवादी की प्रार्थना पत्र पर घर पहुंचे गंगाशहर थाना पुलिस के एएसआई पर मारपीट कर जबरदस्ती थाने ले जाने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। जिसमें पुलिस द्वारा एक जने को जबरदस्ती गाड़ी में डाला जा रहा है। इस संदर्भ ने पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश कर थाने के एएसआई भवानीदान पर कार्यवाही की मांग की है। परिवाद में गंगाशहर निवासी कैलाश मोदी ने अवगत कराया कि गोविन्द सोनी की दो पुत्रियां विगत वर्ष उनके विद्यालय शांति इंग्लिश एकेडमी में पढ़ती थी। दोनों ने स्कूल छोड़ दी। जिसके बाद उनकी टीसी लेने के लिये आज सुबह उनके पिता गोविन्द सोनी घर आएं। जब उन्हें कल स्कूल आकर टीसी ले जाने के लिये कहा तो उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की धमकी देते हुए आधे घंटे बाद पुलिस को लेकर घर आ गये। जिस पर कैलाश मोदी ने एएसआई भवानीदान को भी अवकाश की बात कहते हुए बुधवार सुबह टीसी देने के लिये कहा। जिस पर एएसआई ने कैलाश की एक न सुनी ओर मारपीट करते हुए जबरदस्ती घसीटते हुए थाने ले गये। कैलाश का आरोप है कि भवानी दान ने मारपीट की और बोला तू गोविन्द सोनी को टीसी क्यों नहीं दे रहा है इस पर मेरे पुत्र ने कहा कि आज विद्यालय में अवकाश है इनके बच्चों की टीसी तैयार है हमने इनको कहा कि कल आपको टीसी दे देंगे। तो भवानी दान ने कहा कि टीसी तो तू आज ही देगा और मेरे बेटे को पीटकर थाने में जबरन मुल्जिमों की तरह गैर कानूनी तरीके से बिठा दिया। यह कि इसके बाद जब मैं तथा मेरे मौहल्लेवासी मिलकर थाने गए तो भवानी दान ने मेरे पुत्र को छोड़ दिया।
Latest Posts
- MODI GOVERNMENT’S MAJOR MULTI-STATE CRACKDOWN ON ISI-BACKED SHAHZAD BHATTI NETWORK AHEAD OF INDEPENDENCE DAY; 253 DETAINED ACROSS 14 STATES

- “सांस्कृतिक यात्रा 2026” में प्रयत्न संस्था की नाट्य शाला ग्रुप “महाराणा प्रताप भारत का गौरव” “स्वराज” नामक ऐतिहासिक मर्मस्पर्शी रोमांचकारी नाटकों का मंचन

- जयपुर स्थित वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा भारती के श्री सिद्धा महिला समूह द्वारा किशोरी विकास कार्यशाला के अंतर्गत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

- मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव भव्य आयोजन

- ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस, वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेसियो ने लगाए सोनिया जिंदाबाद के नारे

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


