अशोक गहलोत का हेलीकॉप्टर जयपुर में रोका:पायलट ने कहा, साढ़े चार बजे तक बीकानेर रेंज में नहीं जाएंगे; कार से बीकानेर आए गहलोत, डोटासरा और रंधावा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अशोक गहलोत का हेलीकॉप्टर जयपुर में रोका:पायलट ने कहा, साढ़े चार बजे तक बीकानेर रेंज में नहीं जाएंगे; कार से बीकानेर आए गहलोत, डोटासरा और रंधावा

बीकानेर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जयपुर से बीकानेर हवाई यात्रा से बुधवार को रोक दिया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने आरोप लगाया है कि जयपुर से हेलीकॉप्टर उड़ाने से पायलट ने मना कर दिया। साढ़े चार बजे बाद ही हेलीकॉप्टर ले जाने की बात कही। इसी कारण वरिष्ठ नेताओं को कार से बीकानेर आना पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां अपने भाषण में कहा कि उनके हेलीकॉप्टर को जयपुर में रोक दिया गया। मना कर दिया गया कि हम बीकानेर रेंज में नहीं उड़ सकते। गहलोत ने कहा कि चुनाव चल रहे हैं। हेलीकॉप्टर पूरे हिन्दुस्तान में उड़ रहे हैं। हमारे हेलीकॉप्टर को रोक दिया गया। कहा गया कि बीकानेर रेंज में नहीं जाएगा। अर्जुनराम से कहना चाहूंगा कि वो दिल्ली में जांच करवाओ कि हमारा हेलीकॉप्टर उड़कर क्यों नहीं आया?

कार से आए बीकानेर

डोटासरा ने बताया कि जब पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ाने से मना कर दिया तो हम कार से बीकानेर के लिए रवाना हुए। तुरंत निर्णय किया कि हजारों कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं तो हम कैसे भी बीकानेर पहुंचेंगे और पहुंच गए।

जानबूझकर रोका हेलीकॉप्टर : डोटासरा

सभा में डोटासरा ने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर को जानबूझकर रोका गया। इस तरह की हरकत के बाद भी तीनों वरिष्ठ नेता बीकानेर पहुंच गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस बार बीकानेर की जनता ने गोविन्दराम को जीताकर संसद में भेजने का निर्णय कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार तीन मंत्रियों का “मोरिया” बोला देंगे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी गोविन्दराम को भी सलाह दी कि वो कार्यकर्ताओं को “फटकारा” नहीं दें। आप अर्जुनराम को फटकारा दें, हमें कोई दिक्कत नहीं।

सांस मत आने दो : रंधावा

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि इस बार भाजपा के प्रत्याशियों की हालत खराब है। इनकी सांस अटकी हुई है। चिड़ियां अब आपके हाथ में हैं, इनका सांस नहीं आने दो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस बार भाजपा को हराना है।

इन्होंने किया संबोधित

सभा को पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, नोखा विधायक सुशीला डूडी ने भी संबोधित किया।

Categories:
error: Content is protected !!