असहाय सेवा संस्थान ने ढूंढा असहाय और बीमार मिले गजानंद शर्मा के परिजनों को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर । असहाय सेवा संस्थान के प्रयासों से गजानंद शर्मा आसोपा के परिजन नापसर में मिले ।
असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजकुमार खड़गावत, ताहीर हुसैन,त्रिलोक सिंह एंबुलेंस में उक्त व्यक्ति गजानंद शर्मा आसोपा को अस्पताल में इलाज करवाकर परिजनों का पता लगाकर, परिजनों तक नापासर छोड़कर आए।

यह व्यक्ति दिनांक 19-07-2022 को सांय 4.45 बजे लगभग असमर्थ बीमार अवस्था में डुप्लेक्स कॉलोनी , मुक्तिधाम नायक भील समाज के पास पीछले तीन दिनों से पड़ा मिला था । जिसके शरीर पर मक्खियां भिनभिना रही थी आदि प्रकार से गंभीर अवस्था में मिला था।
सूचना मिलते ही संस्था के राजकुमार खड़गावत, त्रिलोक सिंह, रामा, एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। और
पी बी एम पुलिस चौकी व जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस धर्मचंद जी एवम कपिल जी की निगरानी में उक्त व्यक्ति को एम्बुलैंस में डालकर पी बी एम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर इलाज हेतु लेजाया गया।
इसके पास आधार कार्ड व वैक्सिनेशन की पर्ची मिली थी जिसमे पता किशनगंज, बिहार का लिखा हुवा था। परिजनों से पता चला कि इसकी पत्नी और बच्चे बिहार में रहते हैं और यह अपने भाई के साथ नापासर , बीकानेर में रहता है।
आज दिनांक 20-07-2022 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इसे इसके परिजनों के पास छोड़कर आए। इसके परिजन नापासर में मुख्य बाजार में रहते हैं।
परिजनों ने गजानंद को देखते ही बहुत खुश हुवे। परिजनों ने बताया कि गजानंद 16जुलाई 2022 से घर नही आया था। उन्होंने जगह जगह तलाश किया पर कहीं भी पता नहीं चला।
नापासर के रामस्वरूप जी माली से मोबाइल पर वार्ता से संपर्क हुवा तब सेवाराम जी माली के सहयोग से इसके परिजनों का पता चला।
परिजनों के साथ आस पास मोहल्लेवासियों ने असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को सराहनीय कार्य में प्रसंशा कर धन्यवाद दिया। इसमें राजकुमार खडगावत, त्रिलोक सिंह रामा भाई,जुनैद खान,ताहिर हुसैन अब्दुल सत्तार,इरफान,अशोक कुमार भरत ,रमजान आदि का सहयोग रहा।

Categories:
error: Content is protected !!