ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 08 जुलाई 2025
वार :- मंगलवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- वर्षा
मास:- आषाढ़
पक्ष :- शुक्ल
तिथि:- त्रयोदशी
नक्षत्र :- ज्येष्ठा
योग :- शुक्ल
करण :- कौलव
सूर्यराशि :- मिथुन
चंद्रराशि :- वृश्चिक :- 3:16am तक पश्चात:- धनु
दिशाशूल :- उत्तर
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 05:40am
सूर्यास्त :- 07:35pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
साय 03:59pm से 05:35pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
प्रातः- 12:05 से 12:55pm तक रहेगा
ब्रह्म मुहूर्त:-
04:16am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
- प्रदोष व्रत
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- मंगल
अधिदेव :- भूमि - यदि मंगल कुंडली में कमजोर हो तो इसको प्रबल करने के लिए मंगलवार को मंगल का मंत्र जाप करें । तांबे की अंगूठी या कड़ा धारण करें । अनंतमूल का जड़ धारण करें ।
मंत्र :- - ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः ॥
- यदि जन्म कुंडली में मंगल किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो मंगल से संबंधित दान एवं उपाय ( मंगलवार को ) करना चाहिए ।
दान :- - गुड़ , मसूर की दाल , शहद , लाल वस्त्र , लाल चंदन , तांबा , सिंदूर ।
उपाय :- - गाय को रोटी में गुड रखकर खिलाए । हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं । मंगल भाई का कारक ग्रह है तो इस लिए भाई से अच्छा संबंध रखें । स्वास्थ्य ठीक हो तो रक्त दान करें ।
मंगल वार को करणीय कार्य :-
- यात्रा, कर्ज देने, सभा में जाने, मुकदमा प्रारम्भ करने के लिए शुभ है घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- मंगलवार
राशि :- मकर
अशुभ फल नाशक पदार्थ
- मंगलवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक गुड़ व कांजी बड़े का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी
➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
आज आप अपने रिश्ते में कुछ नया करना चाहेंगे जिससे साथी को खुश किया जा सके। पुराने झगड़े को भुलाकर आगे बढ़ने का समय है। एक साथ बिताया गया समय प्रेम को मजबूत करेगा। अविवाहित जातक किसी ऑनलाइन माध्यम से खास संपर्क में आ सकते हैं। आज आपकी बातें सामने वाले के दिल को छू सकती है।
वृषभ राशि :-
आपका प्रेम जीवन आज रोमांच से भरपूर रहेगा। साथी के साथ कोई छोटी यात्रा आपके रिश्ते को ताजगी दे सकती है। अविवाहित जातकों को अचानक किसी पुराने परिचित से जुड़ाव महसूस हो सकता है। आज भावनाओं को बाँटना फायदेमंद रहेगा। कोई सरप्राइज़ आपकी तरफ से रिश्ते को मजबूती देगा।
मिथुन राशि :-
संबंधों में चल रही जटिलताएं आज सुलझ सकती हैं। संवाद से प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। अविवाहित जातकों को दोस्ती के रिश्ते में प्रेम की चिंगारी महसूस हो सकती है। आज आप अपने साथी को भावनात्मक रूप से समझने में सक्षम होंगे। छोटी सी तारीफ भी रिश्ते को गहराई दे सकती है। दोपहर बाद कुछ रोमांटिक योजनाएं बन सकती हैं।
कर्क राशि :-
साथी की बातों को नज़रअंदाज़ करना आपके लिए आज भारी पड़ सकता है। रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए धैर्य रखें। अविवाहित जातक किसी अजनवी की मदद से भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं। पुरानी यादें मन को विचलित कर सकती हैं, लेकिन आपको वर्तमान पर ध्यान देना होगा।
सिंह राशि :-
आज आपका आकर्षण चरम पर रहेगा और साथी आपसे विशेष रूप से प्रभावित होंगे। अविवाहित जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी से लगाव महसूस हो सकता है। प्रेम संबंधों में आज कोई नया मोड़ आ सकता है, जो भविष्य को प्रभावित करेगा। अपने इरादों को साफ रखें। गलतफहमी से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।
कन्या राशि :-
रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आज आपको पहल करनी होगी। साथी के मूड को समझना आपके प्रेम जीवन को सरल बना सकता है। अविवाहित जातक पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में आज एक नई शुरुआत का संकेत है। रिश्तों को समय और समर्पण दें।
तुला राशि :-
आज प्रेम जीवन में थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है। साथी से जुड़ी कोई बात मन में चल सकती है, जिसे आज साझा करना बेहतर रहेगा। अविवाहित जातक किसी से मिलने के बाद दिल की स्थिति बदलते देख सकते हैं। रिश्ता गहराने के लिए खुद को थोड़ा झुकाना पड़ेगा। शाम तक परिस्थितियों आपके पक्ष में होंगी।
वृश्चिक राशि :-
संबंधों में बढ़ती दूरी को आज आप कम कर सकते हैं। साथी को आज आपके समर्थन की जरूरत होगी। अविवाहित जातक आज किसी परिचित के माध्यम से नए बंधन में बंध सकते हैं। यह दिन प्रेम में गहराई लाने का है। पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें। मन में चल रही दुविधा खत्म हो सकती है।
धनु राशि :-
आज आपकी सोच और साथी की सोच में अंतर स्पष्ट दिख सकता है। समझदारी से लिया गया निर्णय आपके रिश्ते को संवार सकता है। अविवाहित जातक आज अपने दिल की बात किसी को कहने का साहस जुटा सकते हैं। भावनात्मक स्थिरता प्रेम जीवन को मजबूत करेगी। रोमांस के लिए अनुकूल समय है
मकर राशि :-
आज एक नई उमंग दिखाई दे सकती है। छोटी-छोटी चीजों में खुशियाँ ढूंढ़ना आज आपके रिश्ते को मधुर बनाएगा। अविवाहित जातक किसी पुराने मित्र की ओर दोबारा आकर्षित हो सकते हैं। आज का दिन संवाद के माध्यम से रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है। साथ बिताया गया समय आपको भावनात्मक सुकून देगा।
================================================================
कुम्भ राशि :-
प्रेम जीवन में आज कुछ ऐसी बातें होंगी जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगी। सकारात्मक सोच रिश्ते को नयापन देगा। आज आप साथी के इशारों को समझने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातक किसी सामाजिक अवसर पर दिलचस्प मुलाकात कर सकते हैं। किसी बात को मन में दबाकर न रखें।
================================================================
मीन राशि :-
आज प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रह सकती है। आप और आपका साथी एक-दूसरे की बातों को गंभीरता से लेंगे। अविवाहित जातक अचानक किसी पुराने प्रिय व्यक्ति की यादों में खो सकते हैं। रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। दिन रोमांटिक रहेगा
आज का विचार
जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
Add Comment