आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तारी:नागालैंड से हथियार लाइसेंस लाने वाले चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो चूरू के

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तारी:नागालैंड से हथियार लाइसेंस लाने वाले चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो चूरू के
बीकानेर पुलिस ने उन युवकों की धरपकड़ शुरू कर दी है, जिन्होंने नागालैंड से हथियारों के फर्जी लाइसेंस बनाए थे। बीकानेर पुलिस की डीएसटी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। बड़ी संख्या में बीकानेर के युवकों ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनवाए थे।
जानकारी के अनुसार नागालैंड से फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने के मामले में बीकानेर डीएसटी व एसओजी ने चार जनों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय कमल किशोर भाटी, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय नवल सिंह राजपूत, सर्वोदय बस्ती निवासी 40 वर्षीय जुगल किशोर राजपूत व सर्वोदय बस्ती निवासी 40 वर्षीय बृजेन्द्र सिंह शेखावत को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चार फर्जी आर्म्स लाइसेंस भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उदयपुर के सुखेर थाने में 2017 में धारा 420, 468, 471, 120 बी व 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामला दर्ज हुआ था। मुकदमें में ये आरोपी वांछित चल रहे थे। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कई प्रमुख लोग है
दरअसल, नागालैंड से हथियार खरीदने के मामले में बीकानेर के कई प्रभावशाली लोग शामिल है। नयाशहर थाने में ही इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज है। लंबे समय से ये फाइल जांच में ही चल रही है। ऐसे में नागालैंड हथियारों के मामले में गिरफ्तारी चर्चा का विषय बन गया है। सवाल ये है कि इस मामले में और गिरफ्तारी भी होगी या नहीं?

Categories:
error: Content is protected !!