
एक ख्वाहिश एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा करवाया गया आर्थिक रूप से कमजोर युवती का विवाह :: विदाई में वर-वधू के साथ सभी बारातियों को पौधे देकर कायम की मिसाल
जयपुर। इक ख्वाहिश एजुकेशन फाउंडेशन की निदेशिका सुनीता चौधरी ने एन जी ओ की ओर से एक युवती का विवाह संपन्न करवाया । वधू का नाम आशमा और वर का नाम बबलू था। वधू के माता पिता युवती की शादी कर पाने में असमर्थ थे। सुनीता चौधरी को जब इस बात का पता चला तो हम उन्हें इस विवाह को करवाने की जिम्मेवारी ली।
उन्होंने विवाह की पूरी रस्में अपने एनजीओ में संपन्न करवाई साथ में बच्ची को एक सिलाई मशीन और ₹11000 नगद दिए और पूरा खर्चा भी उठाया।
विवाह में एनजीओ टीम की सदस्यों रंभा सिंह, पूनम कंवर,कल्याणी जी, मनोज सुंधा बिंदु सैनी, सुषमा शाह, दीपा राय, निकिता साहू आदि ने सहयोग किया।इस अवसर पर आजाद ग्रुप के सदस्य,एस. चौधरी, डॉ विक्रम सिंह, डॉक्टर झाबर मल, कान सिंह मावलिया अधिवक्ता देवलाल आदि लोग मौजूद रहेl











Leave a Reply