इजराइल ने सीरिया में किए हवाई हमले, 15 मिनट में 5 तेज धमाकों से दहशत का माहौल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बेरूत: सीरिया की राजधानी में गुरुवार देर रात भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई. सरकारी मीडिया ने दमिश्क के आस-पास इजराइल की ओर से हवाई हमले किए जाने की खबर दी है.
15 मिनट में 5 धमाकों से फैली दहशत:
सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने कहा कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणालियों ने इजराइली विमानों का सामना किया जबकि सीरिया सरकार के पक्षधर चाम एफएम रेडियो ने दमिश्क के ग्रामीण इलाकों और होम्स के मध्य प्रांत में हवाई हमलों की जानकारी दी. दमिश्क के निवासियों ने 15 मिनट के भीतर कम से कम पांच तेज धमाके सुने जिन्होंने अपार्टमेंट की इमारतों को हिला कर रख दिया. मिसाइलें लेबनान के ऊपर से दागी गई मालूम हो रही थी. वहां के निवासियों ने सीरिया में लक्ष्यों पर हमला करने से पहले इन मिसाइलों को आसमान में गुजरते देखा.
इजराइल की ओर से फौरन कोई टिप्पणी नहीं की गई जो सीरिया में अपने सैन्य अभियानों पर बमुश्किल ही कोई टिप्पणी करता है. किसी के हताहत होने की भी तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली. सीरिया के गृह युद्ध के दौरान इजराइल ने वहां सैकड़ों हवाई हमले किए हैं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!