उत्तराखंड के नानकमत्ता के प्रमुख जत्थेदार की हत्या:बाइक सवार बदमाशों ने तरसेम सिंह पर बरसाईं गोलियां, डेरे में घुसकर की वारदात

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उत्तराखंड के नानकमत्ता के प्रमुख जत्थेदार की हत्या:बाइक सवार बदमाशों ने तरसेम सिंह पर बरसाईं गोलियां, डेरे में घुसकर की वारदात

बरेली

बाबा तरसेम सिंह की हत्या CCTV में कैद हुई है। - Dainik Bhaskar

बाबा तरसेम सिंह की हत्या CCTV में कैद हुई है।

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की गुरुवार सुबह हत्या कर दी गई। बाइक से डेरे में पहुंचे दो बदमाशों ने उन पर गोलियां दागीं। उन्हें खटीमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुबह 6:40 बजे की घटना
गुरुवार सुबह 6:40 बजे दो हमलावर डेरे में पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बाबा तरसेम सिंह की पहचान पूरे राज्य में थी। वे सत्ता और विपक्ष में भी पहचाने जाते थे।

3 तस्वीरें देखिए-

बाबा तरसेम सिंह की हत्या के आरोपी CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस इन्हें ढूढ़ रही है।

बाबा तरसेम सिंह की हत्या के आरोपी CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस इन्हें ढूढ़ रही है।

नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई है। (फाइल फोटो)

नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई है। (फाइल फोटो)

पूरे उत्तराखंड में अलर्ट
सनसनीखेज वारदात से आसपास के क्षेत्र में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। यह क्षेत्र यूपी के पीलीभीत जिले से नजदीक है। यहां उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, यूपी और दूसरे स्थानों के लोग भी आते हैं।

हत्या के बाद डेरे को पुलिस ने घेर रखा है।

हत्या के बाद डेरे को पुलिस ने घेर रखा है।

सुबह बाबा डेरे में ही रहते थे, इसलिए यह वक्त चुना
पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है। जिस बाइक से पहुंचे थे, उस पर पीछे एक बैग बंधा था। बदमाशों को पता था कि बाबा तरसेम सिंह सुबह के समय वहीं पर दिखते हैं, इसलिए सुबह का वक्त चुना गया।

Categories:
error: Content is protected !!