उद्योग विभाग एमएसएमई दिवस पर देगा उद्योग रत्न पुरस्कार,एमएसएमई और हैंडीक्राफ्ट नीति होगी जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उद्योग विभाग एमएसएमई दिवस पर देगा उद्योग रत्न पुरस्कार,
एमएसएमई और हैंडीक्राफ्ट नीति होगी जारी

जयपुर, 6 सितंबर। प्रदेश में आगामी एमएसएमई दिवस (17 सितंबर) के अवसर पर उद्योग विभाग राज्य स्तरीय निर्यात और उद्योग रत्न अवार्ड-2022 का आयोजन करेगा। साथ ही एमएसएमई और हैंडीक्राफ्ट नीति भी जारी की जाएगी।

उद्योग आयुक्त श्री महेंद्र कुमार पारख ने मंगलवार को उद्योग भवन में इसी की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, राजसिको चेयरमैन श्री राजीव अरोड़ा सहित आला अधिकारीगण शिरकत करेंगे।

श्री पारख ने बताया कि आगामी 7 और 8 अक्टूबर को होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट में शेष रहे उद्यमियों के साथ इस दिन एमओयू भी किए जाएंगे। इसी दिन हस्तशिल्प पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया जाएगा। आयुक्त ने बैठक में कार्यक्रम से जुडे सभी कार्यों की समीक्षा की व संबंधित अधिकारियों को उन्हें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभाग के आला अधिकारीगण व कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

&&&&&

Categories:
error: Content is protected !!