उपखंड अधिकारी ने जब्त किया सात चरखी चाइनीज मांझा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 12 अप्रैल। संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटगेट स्थित दुकान से सात चरखी चाइनीज मांझा जब्त किया।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि कोटगेट स्थित अजीज भाई पतंग वाले की दुकान से हेमंत जैन, हनुमान शर्मा और अंकुर शुक्ला ने बोगस ग्राहक बनकर मांझा खरीदा और इसकी शिकायत पर प्रशासन की टीम ने औचक कार्यवाही करते हुए चाइनीज मांझे की सात चरखी जब्त की। कार्यवाही के दौरान कोटगेट व कोतवाली थाने का जाब्ता मौजूद रहा। विस्तृत पूछताछ के लिए दुकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा दुकान को सीज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चाइनीज मांझे के विक्रय, परिवहन और भंडारण पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है।

Categories:
error: Content is protected !!