WORLD NEWS

उम्र पूछने पर देना पड़ा 4 लाख मुआवजा:डोमिनोज ने इंटरव्यू में महिला से पूछी उम्र, फ्रेंचाइजी पर उम्र और लिंग भेदभाव का आरोप

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उम्र पूछने पर देना पड़ा 4 लाख मुआवजा:डोमिनोज ने इंटरव्यू में महिला से पूछी उम्र, फ्रेंचाइजी पर उम्र और लिंग भेदभाव का आरोप
इंटरव्यू में महिला की उम्र पूछना डोमिनोज को भारी पड़ गया। इसके लिए कंपनी को महिला को 4,250 पाउंड (लगभग 4 लाख रुपए) मुआवजे के रूप में देने पड़े। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी आयरलैंड में रहने वाली जेनिस वॉल्श नाम की महिला ने डोमिनोज में पिज्जा डिलीवरी ड्राइवर की नौकरी के लिए अप्लाई किया था।
काउंटी टाइरोन के स्ट्रैबेन में डोमिनोज पिज्जा फ्रेंचाइजी के इंटरव्यू में जेनिस से उनकी उम्र पूछी गई। जेनिस वॉल्श के अनुसार उन्हें उनकी उम्र और महिला होने के कारण इस जॉब के लिए नहीं चुना गया।

फ्रेंचाइजी मालिक ने मांगी माफी
जॉब के लिए सिलेक्ट न होने के बाद जेनिस ने स्टोर को एक फेसबुक मैसेज भेजकर अपने साथ हुए भेदभाव के बारे में बताया। इसके बाद इंटरव्यू लेने वाले ने उनसे फोन करके माफी मांगी। उन्हें बताया गया कि वे इस बात से अनजान थे कि नौकरी के लिए इंटरव्यू के दौरान किसी की उम्र के बारे में पूछना गलत है।
जेनिस ने स्ट्रैबेन फ्रेंचाइजी और उसके पिछले मालिक जस्टिन क्वर्क पर भेदभाव का आरोप लगाया। इसके बाद क्वर्क ने जेनिस को मुवाअजे के रूप में 4,250 पाउंड की पेशकश की और घटना के लिए माफी मांगी।

दूसरे कर्मचारी से पता चला सिलेक्ट न होने का कारण
नौकरी नहीं मिलने के बाद जेनिस को डोमिनोज के एक अन्य कर्मचारी से पता चला कि इस जॉब के लिए 18 से 30 साल की उम्र के लोगों को सूटेबल माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मैंने केवल आदमियों को ड्राइवर की जॉब करते देखा है और ऐसे में मुझे लगा कि मुझे नौकरी इसीलिए नहीं दी गई क्योंकि मैं एक महिला हूं।

इक्वैलिटी कमीशन में की शिकायत
इसके बाद जेनिस ने मामले की शिकायत उत्तरी आयरलैंड इक्वैलिटी कमीशन से की। कमीशन ने उनकी कानूनी लड़ाई में मदद करके उन्हें मुआवजा दिलाया। इस बीच, डोमिनोज़ ने इस घटना पर रिएक्ट करते हुए कहा, ‘डोमिनोज़ एक फ्रेंचाइजी मॉडल ऑपरेट करता है इसलिए स्टोर एम्पलॉयमेंट और रिक्रूटमेंट की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी की है।’

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!