एक जूते ने किया कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक का खुलासा:पेपर लीक करने वाला सरगना और उसकी पत्नी गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*एक जूते ने किया कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक का खुलासा:पेपर लीक करने वाला सरगना और उसकी पत्नी गिरफ्तार*
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में SOG ने फरार मुख्य आरोपी मोहन को शुक्रवार देर शाम दिल्ली से गिरफ्तार किया है। लीककांड में मोहन की पत्नी प्रिया की भी भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि पूरे पेपर लीक का खुलासा एक जूते की वजह से हुआ। दरअसल, पेपर वायरल होने के बाद एसओजी ने पड़ताल की तो फर्श और जूते से स्कूल की पहचान की। स्कूल की पहचान के बाद एसओजी ने सीसीटीवी खंगाले और तब जाकर आरोपी की पहचान हुई।गिरफ्तार आरोपियों में CID/CB का पुलिस निरीक्षक भी शामिल है। आरोपियों से SOG टीम पूछताछ कर रही है। एडीजी ( एटीएस और एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी मोहन उर्फ छोटूराम उर्फ जितेन्द्र को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। SOG टीम पिछले 6 दिन से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। SOG टीम फरार मुख्य आरोपी मोहन की तलाश में नई दिल्ली तक जा पहुंची। शुक्रवार को दबिश देकर आरोपी मोहन उर्फ छोटूराम उर्फ जितेन्द्र को पकड़ा।
इससे पहले टीम ने आरोपी की पत्नी प्रिया राजपूत को शुक्रवार दोपहर जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहन मूलत: दांतारामगढ़ का रहने वाला है। 14 मई को वह दिवाकर स्कूल में वीक्षक बनकर पहुंचा था। इसने यहां पर स्ट्रॉन्ग रूम से द्वितीय का पेपर लीक कर दिया था। SOG टीम उसे जयपुर लाकर पूछताछ करेगी कि उसने पेपर लीक कर किन-किन लोगों को कितने रुपए बेचा है।

*पेपर का फोटो लेते वक्त दिखा जूता*
15 मई को परीक्षा केन्द्र पर टीम पहुंची थी तो आरोपी वहां पर उपस्थित नहीं था। मोबाइल बंद था। CCTV चैक करने पर आरोपी स्ट्रॉन्ग रूम में पेपर के साथ छेड़छाड़ करता दिखा। पेपर का फोटो खींचने के दौरान उसका आधा जूता आ गया। सहायक केंद्र अधीक्षक मुकेश शर्मा ने मोहन को परीक्षा केन्द्र पर इन्वीजलेटर ड्यूटी के लिए 2 दिन पूर्व बुलाया था।
SOG टीम मुख्य आरोपी मोहन से एसओजी मुख्यालय में पूछताछ करेगी। SOG की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में अब मुख्य आरोपी मोहन, उसकी पत्नी प्रिया राजपूत सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में लिप्त लोगों की भूमिका के साथ ही तलाश कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। झोटवाड़ा स्थित दिवाकर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में प्रश्न-पत्र परीक्षा से पहले आउट होने में इनकी भूमिका पाई गई। पूर्व में गिरफ्तार शाहरुख, कंवर सिंह, पूजा और मनोज का 2 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड लिया है।

Categories:
error: Content is protected !!