एनपीएस लेजर का करवाना होगा अपडेशन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]


बीकानेर, 2 जुलाई। समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निर्देशानुसार एन.पी.एस लेजर अपडेशन का कार्य एसएसओ आईडी पर करवाना होगा।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक महीपाल मोटासरा ने बताया कि सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों से नियुक्ति तिथि से 1 अप्रैल 22 तक के एन.पी.एस पासबुक एवं प्रपत्र क भरकर एसएसओ आईडी पर अपलोड करवा देवें तथा पासबुक को जिला कार्यालय राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग से वेरीफाई करवाएं, जिससे भविष्य में दावा प्रस्तुत करते समय कार्मिकों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!